लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 25 हजार लोगों के रहने की हुई व्यवस्था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2023 14:02 IST

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे साधु संतों और विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं सहित श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बाग विजेशी मोहल्ले में तीर्थ क्षेत्र पुरम तथा कर सेवक पुरम और मणिरामदास छावनी के औषधालय के विशाल मैदान पर टेंट सिटी स्थापित कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देश्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 25000 लोगों के रहने की हुई व्यवस्था22 तारीख के बाद कार्यकर्ताओं और राम भक्तों को प्रभु श्री राम का दर्शन उपलब्ध कराया जाएगा1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत के रूप में निमंत्रण राम भक्तों श्रद्धालुओं को गांव-गांव में बांटा जाएगा

त्रियुग नारायण तिवारीअयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे साधु संतों और विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं सहित श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बाग विजेशी मोहल्ले में तीर्थ क्षेत्र पुरम तथा कर सेवक पुरम और मणिरामदास छावनी के औषधालय के विशाल मैदान पर टेंट सिटी स्थापित कर रहा है।

जिसमें लगभग 25000 लोगों के रहने खाने, दवा यातायात का प्रबंध ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। तीर्थ क्षेत्र पुरम को चार नगरों में बांटा गया है और एक-एक नगर मणिरामदास की छावनी और कर सेवक पुरम में बनाए गए हैं। इन नगरों का नाम राम मंदिर आंदोलन से जुड़े महापुरुषों के नाम यथा अशोक सिंघल परमहंस रामचंद्र दास व महंत अवैद्यनाथ जैसे लोगों के नाम पर रखा जाएगा।

इन नगरों में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा भोजनालय का भी बड़े पैमाने पर संचालन किया जाएगा और यह भोजनालय दो माह तक अर्थात 22 जनवरी से 15 मार्च तक चलता रहेगा इन  नगरों में आवास व्यवस्था हर किसी के लिए मात्र दो रात्रि के लिए ही होगी। इसके बाद उन्हें यह आवास खाली करना पड़ेगा।

तीर्थ क्षेत्र पुरम में 5000 साधु संतों के रहने के लिए भी टेंट सिटी में आधुनिक सुविधाओं युक्त कमरा बाथरूम व किचन की भी व्यवस्था होगी। हर नगर में औषधालय भी स्थापित किया जाएगा। 10 बेड का एक अस्थाई हॉस्पिटल भी स्थापित किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर वहां पर मौजूद रहेंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन अर्थात 22 जनवरी को 7000 आमंत्रित लोग ही रहेंगे।

22 तारीख के बाद कार्यकर्ताओं और राम भक्तों को प्रभु श्री राम का दर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। विहप और संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपने गांव में 22 जनवरी को मंदिर पर पूजा पाठ आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसलिए उन्हें 26 जनवरी से दर्शन पूजन के लिए बुलाया जाएगा ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने आगे बताया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत के रूप में निमंत्रण राम भक्तों श्रद्धालुओं को गांव-गांव में बांटा जाएगा। पूरे देश में निमंत्रण के रूप में अक्षत भेजा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के रहने खाने की बड़े पैमाने पर व्यवस्था की जा रही है अयोध्या में कोई व्यक्ति भूख नहीं रह सकता ऐसा इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट 1500 शौचालय बनवा रहा है साफ सफाई सैनिटेशन यातायात की व्यवस्था भी ट्रस्ट कर रहा है तीर्थ क्षेत्र पुरम में डेढ़ सौ वर्सो का भी इंतजाम किया जाएगा।

तीर्थ क्षेत्र पुरम के चार नगरों की व्यवस्था के लिए चार अलग-अलग कार्यालय भी खोले जाएंगे जहां पर बड़े पदाधिकारी ने आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।संघ और संगठन के बड़े-बड़े पदाधिकारी अयोध्या पहुंच चुके हैं। और वह अपने-आप  दायित्व  के कार्यों का संपादन शुरू कर रखा है। अयोध्या के मठ मंदिरों और अड़ोस पड़ोस के अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं के रुकने खाने की व्यवस्था  की जा रही है। तीर्थ क्षेत्र पुरम में दो नगर केवल साधु संतों के लिए होंगे।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टEtah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई