लाइव न्यूज़ :

यात्रा पर्ची की जगह आरएफआईडी कार्ड की व्यवस्था से बड़ी मुश्किलें, भीषण गर्मी और भीड़ के कारण पस्त हुए लोग और स्टाफ

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 16, 2023 16:25 IST

वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए यात्रा पर्ची की जगह आरएफआईडी कार्ड की व्यवस्था के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए यात्रा पर्ची की जगह आरएफआईडी कार्ड की व्यवस्था के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी और भीड़ के कारण लोगों को पर्ची लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है पहले कोई भी किसी के लिए यात्रा पर्ची ले सकता था पर अब ऐसा कर पाना नामुमकिन हो गया है।

श्रीनगर:  कई सालों से वैष्णो देवी के दर्शनार्थ यात्रा दर्शन पर्ची का स्थान जिस आरएफआईडी कार्ड ने पिछले साल अगस्त महीने में ले लिया था वह सिस्टम भीड़ के आगे हांफने लगा है।

हाल यह है कि दो से चार घंटों तक भीषण गर्मी में लाइनों में खड़े होकर आरएफआईडी कार्ड पाना आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जी का जंजाल बन गया है।

पिछले कई दिनों से जैसे-जैसे आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। आरएफआईडी कार्ड पाने में आने वाली मुश्किलों के कारण श्रद्धालुओं में गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है।

गुजरात के अहमदाबाद से आने वाले मन्नु भाई कहते थे कि वे कई सालों से वैष्णो देवी के दर्शनार्थ आ रहे हैं और यह पहली बार है कि उन्हें इतनी परेशानी का सामना यात्रा शुरू करने से पहले ही करना पड़ रहा है।

मन्नुभाई के साथ उनके परिवार के 15 सदस्य हैं और नए नियमों के मुताबिक, आरएफआईडी कार्ड पाने की खातिर सभी को लाइन में लगना है ताकि कैमरों से उनकी फोटो खींच की आरएफआईडी कार्ड पर चिपकाई जा सके।

मन्नुभाई कहते थे कि पहले परिवार का एक आदमी लाइन में लग कर सभी के लिए पर्ची ले आता था पर अब छोटे बच्चों को भी भीषण गर्मी में तपना पड़ रहा है।

पहले कोई भी किसी के लिए यात्रा पर्ची ले सकता था पर अब ऐसा कर पाना नामुमकिन हो गया है। सभी को लाइन में लगना ही होगा। पर्ची लेने के लिए भी और दर्शन करने के लिए गुफा के बाहर भी।

दरअसल, पिछले साल एक जनवरी को वैष्णो देवी के तीर्थस्थान पर भवन के पास भगदड़ में दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की मौत के बाद गठित की गई समिति और आईआईएम अहमदाबाद की सहायता से जो संस्तुतियों की रिपोर्ट तैयार की गई उसमें लागू किए जाने वाली संस्तुतियों में सबसे बड़ी संस्तुति आरएफआईडी पंजीकरण था।

हालांकि, यह बात अलग है कि भगदड़ होने के कारणों को अभी तक उजागर नहीं किया गया है और न ही उसके लिए जिम्मेदार लोगों को कोई सजा दी गई है और अब हालत यह है कि जैस जैसे भीड़ बढ़ती है आरएफआईडी कार्ड तैयार करने वाले कम्प्यूटर और स्टाफ हांफने लगते हैं।

चार चार घंटों तक लाइन में लगने के कारण कई श्रद्धालुओं का मूड यात्रा के शुरू होने से पहले ही आफ हो जाता है। श्राइन बोर्ड के मुताबिक, अभी 25 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शनार्थ आ रहे हैं और अगले कुछ दिनों में गर्मियों की छुट्टियों में यह संख्या बढ़कर हमेशा डबल हो जाती है तो तब क्या होगा, श्राइन बोर्ड के अधिकारी इस सवाल पर चुप्पी साध लेते थे।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'