लाइव न्यूज़ :

करीब 390 परिवारों ने कोविड योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया : गौतम

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई कोविड-19 के कारण अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार की योजना के तहत करीब 390 लोगों ने आवेदन किया है। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को यह जानकारी दी।

इनमें से 220 आवेदन 2,500 रुपये प्रति माह पेंशन और 170 आवेदन 50,000 रुपये एकमुश्त अनुग्रह राशि के लिए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गौतम ने छह जुलाई को 'मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना' शुरू की थी।

इस योजना के तहत, कोविड​​​​-19 के कारण अपने किसी सदस्य को खो देने वाले प्रत्येक परिवार को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। अगर मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था तो परिवार को 2,500 रुपये प्रति माह अतिरिक्त दिए जाएंगे।

एक बयान के अनुसार गौतम ने कहा, " नौ जुलाई तक समाज कल्याण विभाग को इस योजना के तहत 390 आवेदन मिले हैं। 220 लाभार्थियों ने 2,500 रुपये प्रति माह पेंशन के लिए आवेदन किया है जबकि 170 ने 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि के लिए आवेदन किया है।"

इसमें कहा गया है कि योजना हाल ही में शुरू की गई है, इसलिए लाभार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने में समय लग सकता है। लेकिन आने वाले दिनों में आवेदन की प्रक्रिया में तेजी लायी जाएगी।

गौतम ने कहा कि विभाग के प्रतिनिधि घर-घर जाकर लाभार्थियों को आवेदन पत्र भरने में मदद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट