लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल करने के लिए मिला 3 हफ्ते का समय, कहा- मुंबई पुलिस दे सुरक्षा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 24, 2020 13:06 IST

पत्रकार अर्नब गोस्वामी की कार पर मुंबई में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कथित तौर पर हमला किया और उनके वाहन की खिड़की का शीशा तोड़ने की कोशिश की। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। दोनों ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअर्णब की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई है। शीर्ष अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में याचिकाकर्ता अर्णब गोस्वामी को राहत दी है और उन्हें अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है।

नई दिल्लीः  देश के विभिन्न हिस्सों में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसको उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अर्णब की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई है। इस दौरान शीर्ष अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में याचिकाकर्ता अर्नब गोस्वामी को राहत दी है और उन्हें अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। इस दौरान उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी रहेगी।

बता दें, अर्नब गोस्वामी की ओर से दायर की गई याचिका पर न्यायमूर्ति डॉ डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवआई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त को भी निर्देश दिया है।

बता दें, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके अलाव उनके खिलाफ महाराष्ट्र और राजस्थान में भी माले दर्ज करवाए गए।

बता दें, पत्रकार अर्नब गोस्वामी की कार पर मुंबई में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कथित तौर पर हमला किया और उनके वाहन की खिड़की का शीशा तोड़ने की कोशिश की। घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। दोनों ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ किसी तरह की हिंसा, अभद्र शब्द या दुर्व्यवहार और नफरत फैलाना ‘निंदनीय कृत्य’ है। उसने मुंबई पुलिस से अपील की है कि वह गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करें। वह रिपब्लिक टीवी चैनल के वरिष्ठ संपादक अर्नब गोस्वामी और साम्यब्रत रे के खिलाफ हमले की कड़ी निंदा करता है।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीकांग्रेससुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब