लाइव न्यूज़ :

सिकंदराबाद में अधिकारी ने सेना का प्रश्नपत्र लीक किया था: पुणे पुलिस

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:45 IST

Open in App

पुणे, 18 मई सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया गया लेफ्टिनेंट कर्नल स्तर का एक अधिकारी सेना भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य दोषी था। जांचकर्ताओं ने मंगलवार को यहां यह दावा किया।

गिरफ्तारी के एक दिन बाद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल भगतप्रीत सिंह बेदी (44) ने प्रश्नपत्र लीक किये थे।

बेदी 28 फरवरी को होने वाली ‘सेना संबंधी भर्ती परीक्षा’ के लिए स्थानीय केंद्र के लिहाज से प्रश्नपत्रों की छपाई के लिए जिम्मेदार थे।

सैन्य कर्मियों के करीबी रिश्तेदारों के लिए होने वाली परीक्षा देश में अनेक केंद्रों पर होनी थी, लेकिन प्रश्नपत्र के लीक होने की बात सामने आने पर परीक्षा निरस्त कर दी गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विट्ठल पाटिल ने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि वह (बेदी) एओसी केंद्र सिकंदराबाद में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र की छपाई के प्रभारी था और उसने इसे लीक कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि सहायक पुलिस निरीक्षक शिरीष भालेराव, पुलिसकर्मी अतुल साठे और प्रवीण राजपूत के दल ने उसे सिकंदराबाद से हिरासत में लिया।

इससे पहले उनके सहयोगी वीरप्रसाद नारनेपति (41) को गिरफ्तार किया गया था जो दिल्ली में आयुध डिपो में स्टोर कीपर के रूप में तैनात थे।

अभी तक मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा से ऐन पहले हर केंद्र को एक सुरक्षित लिंक फॉर्म भेजा जाता है जिससे प्रश्नपत्र डाउनलोड किया जाता है और छापा जाता है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘छपाई के दौरान बेदी ने एक प्रति हासिल कर ली और सुनिश्चित किया कि सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीर कैद नहीं हो। उसने इसे नारनेपति को भेज दिया जो सिकंदराबाद के एक होटल में ठहरा था।’’

नारनेपति ने प्रश्नपत्र नरसिंह राव नामक व्यक्ति को भेजा जिसने इसे पवन को भेज दिया।

पवन ने प्रश्नपत्र को कथित रूप से मेजर रैंक के अधिकारी विकास किलारी को भेजा जिन्होंने इसे मेजर रैंक के एक अन्य अधिकारी टी मुरुगन थंगवेलू को भेजा।

किलारी और थंगवेलू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रश्नपत्र को कुछ अभ्यर्थियों को बेच दिया गया था।

सहायक सरकारी अभियोजक प्रेमकुमार अग्रवाल ने कहा कि बेदी को मंगलवार को पुणे में एक अदालत में पेश किया गया और जहां से उसे 25 मई तक की हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो