लाइव न्यूज़ :

सेना ने उधमपुर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलटों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:23 IST

Open in App

जम्मू, 22 सितंबर उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने बुधवार को अपने सैनिकों का नेतृत्व करते हुए मेजर रैंक के दो पायलटों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी उधमपुर जिले के घने जंगल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत एक प्रशिक्षण उड़ान पर थे तब उनका चीता हेलीकॉप्टर पटनीटॉप के पास शिव गढ़ धार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों पायलटों ने उधमपुर के कमांड अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि उधमपुर में आयोजित समारोह में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले भारत के बहादुर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, ''मेजर कुमार (35) और मेजर राजपूत (28) बहादुर अधिकारी थे जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान की ऋणी रहेगी। सेना उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।''

नोएडा के रहने वाले मेजर कुमार के पार्थिव शरीर का उधमपुर जिले के देविका घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह उधमपुर जिले में परिवार के साथ रह रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग 'भारत माता की जय' और 'शहीद मेजर अमर रहे' के नारों के बीच उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई देने पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पूरे सैन्य सम्मान के साथ किये गए अंतिम संस्कार के दौरान दिवंगतों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा बंदूकों की सलामी भी दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि अविवाहित मेजर राजपूत के पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर पंचकूला ले जाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर