लाइव न्यूज़ :

सेना ने जारी की चेतावनी, 'चीन अरुणाचल की सीमा पर तेजी से कर रहा है बुनियादी ढांचे का विकास'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 16, 2022 20:14 IST

भारतीय सेना के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कहा कि चीनी सेना सीम पर तेजी से हलचल कर रहा है। चीनी फौज सीमा पार अपने बुनियादी ढांचे और क्षमताओं में लगातार वृद्धि कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल सीमा पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी लगातार अपनी गतिविधियों को बढ़ा रही हैचीन सीमा पर सैन्य क्षमताओं के साथ बुनियादी ढांचे को लगातार बढ़ा रहा है चीनी फौज सीमावर्ती गांवों का तेजी से निर्माण कर रहा है

गुवाहाटी: पाकिस्तान के साथ चीन भी भारत के लिए लगातार भारी चुनौती का सबब बनता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक सेना के पूर्वी कमान ने सोमवार को जानकारी दी कि अरुणाचल स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) लगातार अपनी गतिविधियों को बढ़ा रही है और सीमा पर सैन्य क्षमताओं के साथ बुनियादी ढांचे को लगातार बढ़ाने में लगा हुआ है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कहा कि भारत भी चीनी सेना की बढ़ती हुई हलचल को देखते सीमा पर पैदा होने वाली किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे और क्षमताओं में लगातार वृद्धि कर रहा है।

लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा, "भारत देख रहा है कि चीन तिब्बत में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार सेना के लिए ढेरों बुनियादी ढांचे का विकास कर रहा है। वहीं भारत भी लगातार सीमा क्षेत्र में सड़क, रेल और हवाई संपर्क को और बेहतर कर रहा है ताकि इमरजेंसी सिचुएशन में वे किसी भी स्थिति का मुकाबला करने में बेहतर स्थिति में रहे और जरूरत पड़ने पर फौरन सैन्य संसाधनों को जुटा सके।"

इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने यह भी कहा कि चीनी अधिकारी वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब स्थित सीमावर्ती गांवों का तेजी से निर्माण कर रहे हैं, जिनका इस्तेमाल चीनी फौज द्वारा दोहरे उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, "भारतीय फौज लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है। हम भी अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ अपनी क्षमताओं का विकास करने के लिए उन्नत तंत्र का सहारा ले रहे हैं। इस कारण मौजूदा समय में हम बेहतर स्थिति में हैं।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :चीनअरुणाचल प्रदेशभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos