लाइव न्यूज़ :

सीमा पर चीन की सारी हरकतों पर है नजर, सेना हर चुनौती का सामना करने को तैयार : आर्मी चीफ नरवणे

By रुस्तम राणा | Updated: October 2, 2021 13:11 IST

सेना प्रमुख ने कहा, चीन ने पूर्वी लद्दाख और नॉरदर्न फ्रंट से लेकर ईस्टर्न कमांड तक भारी तादात में सैनिकों की तैनाती की है। निश्चित ही यह हमारे लिए चिंता की बात है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने फॉरवर्ड क्षेत्र में अपने जवानों की तैनाती बढ़ाई है जो हमारे लिए चिंता की बात है। चीन पर हमारी नजर बने हुए, जिससे हम हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें

भारतीय थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे ने लद्दाख की धरती से कहा कि सीमा पर भारतीय सेना की नजर चीन पर बनी हुई है जिससे इंडियन आर्मी हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे। हालांकि भारतीय सेना प्रमुख ने कहा कि चीन ने सीमा पर काफी निर्माण कार्य किए हैं। 

उन्होंने कहा, चीन ने फॉरवर्ड क्षेत्र में अपने जवानों की तैनाती बढ़ाई है जो हमारे लिए चिंता की बात है। उन्होंने आगे कहा कि हम उस पर नजर बनाए हुए हैं। ताकि जवाब देने के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी आधुनिक हथियारों की तैनाती की है। हम मजबूत स्थिति में है और हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। 

सेना प्रमुख ने कहा, चीन ने पूर्वी लद्दाख और नॉरदर्न फ्रंट से लेकर ईस्टर्न कमांड तक भारी तादात में सैनिकों  की तैनाती की है। निश्चित ही यह हमारे लिए चिंता की बात है। चीन की तैयारी को देखते हुए भारतीय सेना ने के-9 वज्र हॉवित्जर तोप को लद्दाख के फॉरवर्ड क्षेत्र में तैनात कर दिया है।

आर्मी चीफ ने बताया कि सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है। हम नियमित जांच करते हैं। चीन से सीमा विवाद निपटाने के लिए सभी स्तरों पर बातचीत जारी है। बता दें कि सीमा विवाद को निपटाने के लिए दोनों देशों के बीच 12 दौर की वार्ता हो चुकी है। जल्द ही 13वें दौर की वार्ता होगी। लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

वहीं जनरल नरवणे ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौता काफी अच्छा रहा। लेकिन पिछले 2 महीने से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। पिछले 10 दिनों में 2 बार सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान के द्वारा किया गया है। बता दें कि इंडियन आर्मी चीफ दो दिन के लिए लद्दाख दौरे पर हैं जहां सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने और वहां की परिस्थितियों का जायजा लेने गए हैं।  

टॅग्स :मनोज मुकुंद नरवणेभारतीय सेनालद्दाखचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया