लाइव न्यूज़ :

लद्दाख सीमा पर तनावः एलएसी पहुंचे थलसेना प्रमुख नरवाणे, सेनाध्यक्ष को अपने बीच पाकर गलवान वैली के बहादुरों का सीना हुआ चौड़ा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 24, 2020 15:19 IST

लद्दाख सीमा पर बने तनाव के बीच दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे आज एलएसी पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देगलवान वैली में तैनात जवानों से स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें। भारत-चीन सीमा पर तैनात भारतीय जवानों के उच्च मनोबल की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी उत्साह के साथ दुश्मन के सामने डटकर रहने को कहा।जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उनके साहस और बहादुरी का कोई मुकाबला नहीं है।

जम्मूः गलवान वैली में चीनी सैनिकों को मात देने वाले सैनिकों का सीना उस समय चौड़ा हुआ जब उन्होंने सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे को अपने बीच पाया। सेनाध्यक्ष के मुंह से तारीफ के बोल सुन घायल जवान जल्द से ठीक होकर एक बार फिर मोर्चे पर जा डटने को उतावले हैं।

जबकि सेनाध्यक्ष ने उन सभी को स्पष्ट कर दिया कि दुश्मन के साथ मुकाबले को उन्हें हर समय तैयार रहना होगा क्योंकि उनकी नजर में लद्दाख के मोर्चे पर हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। लद्दाख सीमा पर बने तनाव के बीच दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे आज एलएसी पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे।

तैनात जवानों से स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें

उन्होंने गलवान वैली में तैनात जवानों से स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें। इसी को ध्यान में रखते हुए वह तैयारियां करें। उन्होंने इस दौरान एलएसी पर की गई तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने भारत-चीन सीमा पर तैनात भारतीय जवानों के उच्च मनोबल की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी उत्साह के साथ दुश्मन के सामने डटकर रहने को कहा।

उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उनके साहस और बहादुरी का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने इस उत्साह को इसी तरह बरकरार रख दुश्मन के सामने डटकर रहने को कहा। यही नहीं उन्होंने जवानों से किसी भी स्थिति का सामना करने को भी तैयार रहने के लिए कहा। वहीं सेना प्रमुख को अपने बीच पाकर जवानों का उत्साह और बढ़ गया।

सेना प्रमुख ने इस दौरान पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीनी सैनिकों के साथ लड़ने वाले सैनिकों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए। थलसेना प्रमुख गत मंगलवार को लद्दाख पहुंचे थे। कल पूरा दिन वह लेह में ही रहे। यहां उन्होंने सेना के फील्ड अधिकारियों से बैठक की और गलवान वैली में चीनी सैनिकों से हुई हिंसक झड़प में घायल हुए वीर जवानों से अस्पताल में जाकर मुलाकात कर बहादुरी के लिए उनकी पीठ भी थपथपाई।

टॅग्स :लद्दाखजम्मू कश्मीरभारतीय सेनामनोज मुकुंद नरवानेचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप