लाइव न्यूज़ :

थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की प्रस्तावित जैसलमेर यात्रा रद्द

By भाषा | Updated: August 5, 2019 14:32 IST

भारतीय सेना के दक्षिण कमान के तत्वावधान में जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन पर आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय सेना स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता का पांचवा संस्करण है।

Open in App

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत सोमवार शाम को होने वाले सेना के अंतरराष्ट्रीय स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। रक्षा सूत्रों के अनुसार जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन अब सेना के दक्षिण कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल डी एस आहूजा और रूस के उप रक्षा मंत्री करेंगे।

सूत्रों ने बताया, ‘‘सेना प्रमुख उद्घाटन कार्यक्रम के लिये नहीं आ रहे हैं।’’ भारतीय सेना के दक्षिण कमान के तत्वावधान में जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन पर आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय सेना स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता का पांचवा संस्करण है। छह अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की जायेगी।

प्रतियोगिता में भारत सहित अर्मेनिया, बेलारूस, चीन, कजाकिस्तान, रूस, सूडान, उज्बेकिस्तान की सेना की स्काउट मास्टर्स की टीम भाग ले रही हैं। इससे पहले के चार संस्करणों की प्रतियोगिता रूस में आयोजित की गई थी और इस बार यह कार्यक्रम भारत में आयोजित किया जा रहा है और यह पहला अवसर है जब भारत इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहा है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर