लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने लिया कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति जायजा, रमजान के बाद भी जारी रह सकता है संघर्षविराम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 24, 2018 22:38 IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने गुरूवार को कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कश्मीर घाटी का दौरा कर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

Open in App

श्रीनगर, 24 मई। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने गुरूवार को कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कश्मीर घाटी का दौरा कर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

कालिया ने कहा कि सेना प्रमुख के साथ चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट भी थे। प्रवक्ता ने बताया कि रावत ने कोर मुख्यालय और इकाईयों का दौरा किया। वहां पर कमांडरों ने उन्हें संचालन तैयारियों के बारे में अवगत कराया। 

वहीं रावत के इस दौरे के दौरान खबर है कि रमजान खत्म होने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में संघर्षविराम जारी रह सकता है क्योंकि सरकार का मानना है कि संघर्षविराम के चलते कश्मीर घाटी में शांति है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार सीजफायर रमजान के बाद भी जारी करने के बारे विचार कर रही है। इस मामने में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद के बताया कि संघर्षविराम जारी होने के बाद 17 से 20 मई के बीच पत्थरबाजी की मात्र 6 घटनाएं हुई हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारबिपिन रावतभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो