लाइव न्यूज़ :

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "PFI हिंसक और अराजक संगठन है, इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2022 18:43 IST

इस्लामिक मुद्दे पर अपनी मुखर राय रखने वाले केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने पीएफआई के खिलाफ की जा रही एएनआई की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कहा कि जो भी संगठन हिंसा के रास्ते पर चलता है और कानून का अपमान करता है। उसके खिलाफ एक्शन होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पीएफआई के खिलाफ लिये जा रहे एक्शन का समर्थन कियाआरिफ मोहम्मद खान ने पीएफआई को हिंसक और अराजक संगठन बताया है उन्होंने कहा कि यह संगठन हिंसा के रास्ते पर चलता है और कानून का अपमान करता है

गुवाहाटी:केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से की जारी छापेमारी का समर्थन करते हुए इसे हिंसक और अराजक संगठन बताया है और केंद्र सरकार की ओर से की कार्रवाई का समर्थन किया है। 

इस्लामिक मुद्दे पर अपनी मुखर राय रखने वाले आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ी साफगोई से कहा कि जो भी संगठन हिंसा के रास्ते पर चलता है और कानून का अपमान करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और हमारी सुरक्षा एजेंसियां ऐसा ही कर रही हैं।

उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पीएफआई के खिलाफ की जारी छापे के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन पर कहा कि कल जो भी हुआ वह अराजकता थी। हिंसा करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून के शासन और लोकतंत्र का अपमान करता है। इस संस्थान (पीएफआई) के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। इसलिए ऐसे संगठनों के खिलाफ एक्शन लिया जाना बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह संगठन हिंसा का सहारा लेकर अपने राजनीतिक मुद्दे को राह देना चाहते हैं। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। केरल के गर्वनर ने कहा कि ये संगठन कहीं से मुल्क की भलाई के लिए काम नहीं कर रहा है।

मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से एनआईए पीएफआई के खिलाफ बेहद आक्रामक तरीके से पूरे देश में छापेमारी कर रही है। जिसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, कोझीकोड और वायनाड सहित कई जिलों में पीएफआई के दफ्तर सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर थे। एनआईए ने अब तक करीब 100 लोगों की गिरफ्तारी की है।

वहीं पुणे में आज पीएफआई समर्थकों ने एनआईए की कार्रवाई के खिलाफ विरोध रैली भी निकाली, जिसके विषय में कुछ मीडिया रपटों में दावा किया गया कि पीएफआई के सदस्यों ने गिरफ्तारी के वक्त पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। वहीं कुछ अन्य मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बल्कि पापुलर फ्रंट जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे।

जिसके बाद पुणे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पीएफआई के 41 प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस वाहनों में ठूंस दिया। इतना ही नहीं पुणे पुलिस ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अवैध रूप से जमा होने और नारेबाजी करने के आरोप में लगभग 60-70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :Arif Mohammad KhanकेरलएनआईएGuwahatiNIA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों