लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में विनियोग विधेयक पारित, सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: March 20, 2021 22:56 IST

Open in App

शिमला, 20 मार्च हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र विनियोग विधेयक, 2021 पारित होने के साथ ही शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। इस विधेयक के जरिए राज्य सरकार को अगले वित्त वर्ष के खर्चों को पूरा करने के लिए समेकित निधि से 53,500 करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमति मिल गई।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि बजट सत्र के दौरान सदन की कुल 16 बैठकें आयोजित हुईं और सदन की कार्यवाही 55 घंटे से ज्यादा समय तक चली।

बजट सत्र की शुरुआत 26 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई। हालांकि इस दिन विधानसभा परिसर में उस समय हंगामा होने लगा जब कांग्रेस के कुछ विधायकों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का बाहर निकलने का रास्ता रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया। हालांकि बाद में इस मुद्दे को लेकर हुए समझौते के बाद विधायकों का निलंबन वापस ले लिया गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छह मार्च को 2021-22 के लिए 50,192 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम