लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सैनिकों की हत्या के विरोध में जम्मू में लगाए गए एंटी पाकिस्तान नारे, पाक झंडे को भी जलाया गया

By रुस्तम राणा | Updated: September 14, 2023 15:42 IST

डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की मौत पर पाकिस्तान के खिलाफ जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देसैनिकों की मौत को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट हुए थे शहीदशहीदों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थानों पर भेजे जाने से पहले अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे

जम्मू: अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की मौत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार (14 सितंबर) को जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की मौत पर पाकिस्तान के खिलाफ जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया।

सुरक्षा बलों ने गुरुवार (14 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ स्थल से कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोंचक के शवों को एयरलिफ्ट किया। वे सैनिक ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए और उन्होंने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक के साथ देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।अधिकारियों के अनुसार, धोंचक और सिंह के शवों को हवाई मार्ग से कोकरनाग से बादामीबाग छावनी में सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया।

शहीदों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थानों पर भेजे जाने से पहले अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार को अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी आक्रामक अभियान फिर से शुरू कर दिया।

टॅग्स :Jammuभारतीय सेनाIndian army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?