लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए एमएसआरटीसी बसों में रोगाणु-रोधी परत चढ़ाई जाएगी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:01 IST

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई कोरोना वायरस प्रकोप के बीच महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) अगले महीने से अपनी 10,000 बसों पर रोगाणु-रोधी परत चढ़ाने का काम शुरू करेगी। इसके लिए प्रत्येक बस पर 9,500 रुपये का खर्च आएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत वायरस, जीवाणु और कवक जैसे रोगाणुओं के विकास को रोकने के लिए सतहों पर रासायनिक तत्वों का छिड़काव किया जाता है। उन्होंने कहा कि कई कार्यालय और एयरलाइन इस तकनीक का नियमित तौर पर उपयोग कर रही हैं।

एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष शेखर चान्ने ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' कोरोना वायरस महामारी के बाद लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने से कतराते हैं। यह रोगाणु-रोधी परत हमारे यात्रियों के मन से डर को निकालने में मददगार साबित होगी।''

उन्होंने कहा कि रसायनिक तत्वों का छिड़काव सीट, खिड़की, चालक के केबिन, दरवाजों समेत यात्रियों के संपर्क में आने वाले लगभग सभी हिस्सों पर किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि इस कार्य के लिए मई में निविदा आमंत्रित की गई थी और दो कंपनियों को अगले सप्ताह से प्रक्रिया की शुरुआत के लिए निर्धारित किया गया है, जिसमें करीब एक महीने का वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि कंपनियों के दावे के मुताबिक, रोगाणु-रोधी परत क्रमश: दो महीने और छह महीने के लिए कारगर रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?