लाइव न्यूज़ :

सूजन रोधी दवाओं से कोविड टीके के लिए प्रतिरक्षा क्षमता कमजोर हो सकती : अध्ययन

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून एक अध्ययन के अनुसार, कुछ लोग जो रुमेटाइड गठिया जैसे विभिन्न सामान्य प्रतिरक्षा प्रणाली वाले विकारों के इलाज के लिए मेथोट्रेक्सेट लेते हैं, उनमें कोविड-19 टीके के लिए प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कमजोर हो सकती है।

‘एनल्स ऑफ द रूमेटिक डिजीज’ नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में यह जानकरी दी गयी है। अध्ययन के अनुसार फाइजर-बायोएनटेक एमआरएनए कोविड-19 टीके के प्रति मरीजों की प्रतिक्रियाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया और अनुसंधानकर्ताओं ने प्रत्येक रोगी में टीके से बने एंटीबॉडी की माप की।

शरीर में टीका लगने के बाद एंटीबॉडी बनने लगती हैं । हालांकि, अमेरिका में एनवाईयू ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन और एनवाईयू लैंगोन हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं ने आगाह किया कि मेथोट्रेक्सेट लेने वाले रोगियों में कम एंटीबॉडी बनने का मतलब यह नहीं है कि ऐसे मरीज कोविड से सुरक्षित नहीं हैं।

अध्ययन की सह-लेखक रेबेका हैबरमैन ने कहा, "यह बताना सबसे अहम है कि रोगियों को हमारे अध्ययन के निष्कर्षों को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि प्रतिरक्षा प्रणाली विकार वाले अधिकतर रोगी एमआरएनए टीकों पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि यह भी संभव है कि मेथोट्रेक्सेट कोविड-19 के खिलाफ पर्याप्त प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को रोकने के बदले देरी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट