लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के स्पीच का एक और क्लिप हुआ वायरल, इस बार हुई ये गलती, पूर्व IAS अधिकारी ने वीडियो साझा कर ली चुटकी

By अनिल शर्मा | Updated: January 20, 2022 16:32 IST

इस बीच पीएम मोदी के स्पीच का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने भी साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' को संबोधित कर रहे थे पीएम मोदीइस संबोधन का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

नई दिल्लीः पिछले दिनों दावोस के एक वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को बीच में ही अपनी बात रोकनी पड़ी थी। बीजेपी की तरफ से इसे तकनीकी दिक्कत बताई गई लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वारयल होने के बाद लोगों ने पीएम का मजाक उड़ाते हुए कहा कि टेलीप्रॉम्पटर ने धोखा दे दिया। इसके बाद ट्विटर पर #Teleprompter PM ट्रेंड करने लगा।

इस बीच पीएम मोदी के स्पीच का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने भी साझा किया है। उन्होंने पीएम पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज फिर टेलीप्रॉम्पटर ने धोखा दे दिया।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीएम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जिक्र करते हैं। लेकिन पढ़ाओ की जगह वे पटाओ का उच्चारण करते दिखाई दे रहे हैं। उनके भाषण के इसी हिस्से को लोग साझा कर, उनका मजाक बना रहे हैं। इस वक्त ट्विटर पर "Beti Patao" ट्रेंड कर रहा है। इस क्लिप को लेकर कई सारे मीम्स ट्विटर पर साझा किए जा रहे हैं।

इस क्लिप को पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने साझा करते हुए लिखा, टी पटाओ?? आज फिर टेलीप्रांपटर ने धोखा दे दिया क्या? वहीं कविता कृष्णन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, "बेटी बचाओ बेटी पटाओ" - टेलीप्रॉम्प्टर को पढ़ते हुए भी गड़बड़ कर देने वाले प्रमुख मूर्ख।

एक यूजर ने लिखा, प्रधानमंत्री 'बेटी पढ़ाओ' कहना चाहा होगा लेकिन उनके मुंह से 'बेटी पटाओ' निकल गया। इस पर पीएम को ट्रोल नहीं करना चाहिए। लेकिन विपक्ष का कोई और नेता होता तो बात ही कुछ और होती।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटरहिंदी समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"