लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायती चुनाव की घोषणा, जानें कब और कहां पड़ेंगे वोट, देखें शेड्यूल 

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 28, 2019 06:09 IST

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेशानुसार जिला परिषद सदस्य के लिए डेढ़ लाख, पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार एवं सरपंच के लिए 50 हजार के चुनावी खर्च की सीमा तय की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण में 3691 पंचायतों में 36047 पंच चुने जाएंगे। इस बार पंचायतीराज चुनावों में किसी को भी बोतल का चुनाव चिन्ह नहीं मिलेगा।

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओें के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की 9171 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव करवाया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 17 जनवरी, दूसरे का 22 जनवरी और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 29 जनवरी को होगा। 

मतदान के तुरंत बाद मतदान के दिन ही मतगणना होगी। मतदान के अगले दिन यानि 18 जनवरी, 23 जनवरी और 30 जनवरी को उप सरपंचों का चुनाव होगा। पंचायतीराज चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

पहले चरण में 3691 पंचायतों में 36047 पंच चुने जाएंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेशानुसार जिला परिषद सदस्य के लिए डेढ़ लाख, पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार एवं सरपंच के लिए 50 हजार के चुनावी खर्च की सीमा तय की गई है।

इस बार पंचायतीराज चुनावों में किसी को भी बोतल का चुनाव चिन्ह नहीं मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में पहले ही परिपत्र जारी कर दिया था। 

दरअसल भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से बोतल चुनाव चिन्ह पूर्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को आवंटित है। इसी चुनाव चिन्ह से हनुमान बेनीवाल सांसद चुनकर नागौर से लोकसभा पहुंचे हैं।इससे पूर्व सरपंच चुनाव के चुनाव चिन्हों की सूची में बोतल का चुनाव चिन्ह भी शामिल था।

टॅग्स :राजस्थानपंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया