लाइव न्यूज़ :

आंध्र में बडवेल उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:44 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 28 सितंबर आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने कडपा जिले की बडवेल (सुरक्षित) सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए दसारी सुधा को उम्मीदवार बनाया है। वह इस सीट से निर्वाचित दिवंगत विधायक वेंकट सुब्बैया की पत्नी हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी जिसके अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है। नतीजे दो नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सुब्बैया का इस साल मार्च में निधन हो गया था जिस वजह से सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा हैं।

वाईएसआर कांग्रेस के महासचिव एस आर के रेड्डी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सुधा को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है क्योंकि इस तरह की परंपरा है कि पार्टी उपचुनाव में दिवंगत जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार को प्रत्याशी बनाती है।

मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी ने बडवेल उपचुनाव के लिए वरिष्ठ नेता ओबुलापुरम राजशेखर को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। वह 2019 के चुनाव में हार गए थे।

इस बीच, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के विजयानंद ने कहा कि कडपा जिले में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ