लाइव न्यूज़ :

मनरेगा के लिए 40 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त देने का ऐलान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- अब तक का सर्वाधिक आवंटन

By भाषा | Updated: May 18, 2020 05:51 IST

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मनरेगा का वार्षिक बजट अनुमान 61,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। कुल मिलाकर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का बजट बढ़कर अब लगभग 1,95,000 करोड़ रुपये हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमनरेगा योजना में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार ने रविवार को 40 हजार करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया।एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राहत पैकेज दिए जाने की जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को प्रेस वार्ता में दी।

मनरेगा योजना में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार ने रविवार को 40 हजार करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राहत पैकेज दिए जाने की जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को प्रेस वार्ता में दी।

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मनरेगा का वार्षिक बजट अनुमान 61,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। कुल मिलाकर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का बजट बढ़कर अब लगभग 1,95,000 करोड़ रुपये हो गया है।

ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मोदी सरकार गांव-गरीब-किसानों का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने मजदूरों की भलाई के लिए मनरेगा का बजट 66 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का आभार जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रूपए का पैकेज देने की बात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कही थी। वित्त मंत्री ने पांच दिनों में इस संबंध में ऐलान किया और वास्तव में कुल पैकेज 20,97,053 करोड़ रुपये का हो गया। इसके पीछे देश के चहुंमुखी विकास व जनता के हितों का ध्येय है। 

मनरेगा को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का अब तक का सर्वाधिक आवंटन: तोमर

ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि मनरेगा को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की अब तक की सर्वाधिक राशि आवंटित की गई है, जिससे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रवासी श्रमिकों को राहत मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आर्थिक पैकेज की पांचवीं किस्त की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से अपने राज्यों को लौटे श्रमिकों को रोजगार के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 40,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।

यह बजट में आवंटित 61,500 करोड़ रुपये की राशि के अतिरिक्त है। तोमर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘40,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त आवंटन की घोषणा के साथ मनरेगा को अब तक की सर्वाधिक एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि आवंटित की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए यह बड़ी राहत होगी।’’

उन्होंने कहा कि यह समाज के वंचित लोगों और गरीबों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। तोमर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्यों में मनरेगा कार्यों के लिए 33,000 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं और 21,000 करोड़ रुपए उन्हें आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अलावा सरकार ने किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों एवं अन्य लोगों के खातों में नकद राशि भेजी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचारमनरेगा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"