लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख एक बार फिर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:33 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख धन शोधन के मामले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वह अपनी आजादी की रक्षा के लिए ‘कानूनी विकल्पों’ का सहारा ले रहे हैं। यह पांचवी बार है जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 71 वर्षीय नेता ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। देशमुख ने अपने वकील द्वारा जांच अधिकारी को भेजे तीन पन्नों के जवाब में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने ‘‘मुझे प्राथिमिकी रद्द करने की याचिका सहित दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का उचित इस्तेमाल करने की छूट दी है।’’ उन्होंने कहा कि वह अपनी आजादी की रक्षा के लिए ‘ एक -दो दिन में’ कानूनी उपचारात्मक विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं। देशमुख ने आगे कहा कि वह ‘कानून का अनुपालन करने वाले नागरिक’ हैं और इसलिए एजेंसी से अनुरोध करते हैं कि उनका बयान ‘‘ अदालत (अदालतों) द्वारा उचित आदेश पारित होने तक’’ इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दर्ज किया जाए।’’ हालांकि, अबतक स्पष्ट नहीं है कि ईडी का अगला कदम क्या होगा। ईडी ने 16 अगस्त को उच्चतम न्यायालय द्वारा संघीय एजेंसी की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत देने से इनकार करने के बाद देशमुख और उनके बेटे ऋषिकेश को पांचवी बार समन भेजा था। उच्चतम न्यायालय में, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि देशमुख को सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने की आजादी है। देशमुख ने पिछले महीने वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि वह शीर्ष अदालत में उनकी याचिका पर फैसला आने के बाद ईडी के समक्ष पेश होंगे। गौरतलब है कि ईडी ने देशमुख को महाराष्ट्र पुलिस में चल रहे कथित 100 करोड़ रू के रिश्वत सह वसूली गिरोह मामले के आधार पर धनशोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज प्राथमिकी में समन भेजा है। इस आरोप की वजह से देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पडा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए