लाइव न्यूज़ :

केरल के बाद आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी, सैकड़ों गांववालों को किया गया स्थानांतरित

By भाषा | Updated: August 21, 2018 02:01 IST

आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की दूसरी अहम नदी कृष्णा उफान पर है। अभी तक दो जिलों में 28 गांव जल स्तर बढ़ने से प्रभावित हुए हैं।

Open in App

अमरावती, 21 अगस्त: आंध्र प्रदेश में बारिश के बाद गोदावरी और कृष्णा नदियां उफान पर हैं जिससे सरकारी तंत्र हाई अलर्ट पर है और नदी किनारे रह रहे सैकड़ों गांववालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है जबकि कई गांव डूब गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की खबर नहीं है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की दूसरी अहम नदी कृष्णा उफान पर है। अभी तक दो जिलों में 28 गांव जल स्तर बढ़ने से प्रभावित हुए हैं और सैकड़ों गांववालों से स्थान खाली करा लिया गया है।  अधिकारियों ने बताया कि दो जिलों में सैकड़ों एकड़ में फैली फसलें नष्ट हो गईं। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने वर्षा से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से बात की और उनसे हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा।

बता दें कि केरल में अभी 100 साल की सबसे भीषण बाढ़ आई है। केरल बारिश और बाढ़ की भयानक त्रासदी से गुजर रहा है। रविवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 और लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ पिछले 10 दिनों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संक्या 210 हो गई है। कुल मरने वालों की संख्या 350 के पार हो गई है। पूरे देश से केरल को सहयोग दिया जा रहा है। हालांकि अभी केरल में अब हालात पहले से बेहतर है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट