लाइव न्यूज़ :

कम कीमत में प्याज लेने के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की हुई मौत, शिवसेना ने सामना के जरिए BJP पर किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 10:23 IST

शिवसेना ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में जोरदार पतझड़ जारी है। परंतु सरकार मानने को तैयार नहीं है। प्याज की कीमत २०० रुपए किलो हो गई है। वहीं, देश की वित्तमंत्री सीतारमण कहती हैं कि‘मैं प्याज-लहसुन नहीं खाती इसलिए प्याज के बारे में मुझे मत पूछो।’सीतारमण का यह बयान ना सिर्फ बचकाना बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है।

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्ग लाइन में लगकर सब्सिडी वाले प्याज को खरीदना चाहते थे,इसी दौरान हुई मौत।शिवसेना ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में जोरदार पतझड़ जारी है।

देश भर में प्याज की बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान हैं। इसी बीच एक खबर आई कि आंध्र प्रदेश में सोमवार को 25 रूपए प्रति किलो की दर से प्याज खरीदने के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, बुजुर्ग लाइन में लगकर सब्सिडी वाले प्याज को खरीदना चाहते थे। 

आपको बता दें कि प्याज की बढ़ती कीमतों व लोगों की परेशानी को देखते हुए शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए भाजपा सरकार पर हमला किया है। सामना के माध्यम से शिवसेना ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में जोरदार पतझड़ जारी है। परंतु सरकार मानने को तैयार नहीं है। प्याज की कीमत २०० रुपए किलो हो गई है। वहीं, देश की वित्तमंत्री सीतारमण कहती हैं कि‘मैं प्याज-लहसुन नहीं खाती इसलिए प्याज के बारे में मुझे मत पूछो।’सीतारमण का यह बयान ना सिर्फ बचकाना बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है।

अपने चुटीले अंदाज में सामना ने छापा कि श्री मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं थे तब प्याज की बढ़ती कीमतों पर विरोध करते थे। उन्होंने एक बार कहा था कि‘प्याज जीवनावश्यक वस्तु है। यदि ये इतना महंगा हो जाएगा तो लोग प्याज को लॉकर्स में रखने लगेंगे।’ आज जब मोदी जी प्रधानमंत्री हैं तो प्याज को लॉकर में रखने वाली स्थिति आ गई है। बेहोश व्यक्ति को प्याज सुंघाकर होश में लाया जाता है। परंतु दुर्भाग्य है कि मंहगाई की मार से अब बाजार से प्याज ही गायब हो गया है।  इसके अलावा सामना ने छापा है कि हमारी अर्थव्यवस्था ‘बीमार’ है, परंतु मोदी सरकार उसे भी स्वीकार करने को तैयार नहीं। इसलिए बीमारी छिपाने से अर्थव्यवस्था में दाद हो गया और उस पर चोरी-छिपे खुजलाने की मजबूरी। खुजलाओगे तो गुनहगार अथवा देशद्रोही ठहराया जाएगा। इस तरह से हमारी अर्थव्यवस्था छटपटाती और व्याकुल होती दिख रही है। हम सिर्फ चिंता व्यक्त कर सकते हैं। ‘जय जय रघुराम समर्थ’ कहने के सिवा और कोई पर्याय भी कहां है!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?