लाइव न्यूज़ :

अंडमान के सांसद ने पोर्ट ब्लेयर से डिगलीपुर क्षेत्र के लिए डोर्नियर विमान सेवा की मांग की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 13:12 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 22 नवंबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने केंद्र-शासित प्रदेश के उप राज्यपाल से पोर्ट ब्लेयर से डिगलीपुर क्षेत्र के लिए डोर्नियर विमान सेवा शुरू करने का आग्रह किया है।

सांसद कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस सांसद ने उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी (सेवानिवृत्त) को लिखे पत्र में कहा कि उत्तर और मध्य अंडमान जिले के लोग डिगलीपुर क्षेत्र के लिए एक डोर्नियर विमान सेवा की मांग कर रहे हैं क्योंकि शिबपुर में परिचालन हवाई अड्डा है।

शर्मा ने कहा कि डिगलीपुर क्षेत्र के लिए हेलीकॉप्टरों की संख्या यहां तक मरीजों और आपात स्थिति की जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘पर्याप्त नहीं’ है।

सासंद ने कहा कि परिवहन का तेज माध्यम न केवल जनता के आराम और सुविधा के लिए है बल्कि तेज आर्थिक विकास और दूरस्थल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार निकोबार द्वीप से कैम्पबेल खाड़ी क्षेत्र के लिए डोर्नियर सेवा का फिर से शुरू होना निकोबार जिले के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ।

डोर्नियर विमान का इस्तेमाल यात्री परिवहन, एयर एंबुलेंस समेत कई तरह की सेवा के लिए किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार