लाइव न्यूज़ :

'हिंदू लड़की' के बाद 'मुस्लिम महिला' पर बोले BJP नेता अनंत कुमार हेगड़े, कांग्रेस नेता की 'मुस्लिम बीवी' पर टिप्पणी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2019 14:09 IST

भारतीय जनता पार्टी( BJP) के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े अक्सर अपने विवादित बयान के लिए सुर्खियों में रहते हैं। कर्नाटक के कोडागु जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए हेगड़े ने हिंदू लड़कियों की सुरक्षा पर कहा है, अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए।  

Open in App

भारतीय जनता पार्टी( BJP) के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का 'हिंदू लड़कियों' वाले बयान का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उनका एक और विवादित बयान सामने आ गया है। इस बार मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव को लेकर दिया है। दिनेश गुंडु राव कनार्टक के कांग्रेस अध्यक्ष हैं। 

बीजेपी नेता अनंत हेगड़े ने कांग्रेस दिनेश गुंडु राव पर उनकी पत्नी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा था, 'मैं दिनेश गुंडु राव को एक ऐसे आदमी के तौर पर जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे भागा था।'

बता दें कि दिनेश गुंडु राव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से  केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े से कुछ सवाल पूछे थे। उन्होंने ट्वीट किया, ''केंद्रीय मंत्री या सांसद बनने के बाद आपकी उपलब्धियां क्या रही हैं?कर्नाटक के विकास में आपका क्या योगदान है? मैं इस बात को लेकर बहुत निश्चित हूं कि ऐसा कोई काम नहीं हुआ होगा। मुझे अफसोस है कि  ऐसे लोग मंत्री बन गए हैं और सांसद के रूप में चुने जाने में सफल हैं।'

इस उक्त ट्वीट का जवाब देते हुए, बीजेपी नेता अनंत हेगड़े ने लिखा, ''मैं इन सवालों का जवाब जरूर इस शख्स को दूंगा लेकिन उससे पहले वह अपनी कृपया उपलब्धियों का खुलासा करें?  मैं इस शख्स को केवल इस तरह जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे भागा था।'बीजेपी नेता अनंत हेगड़े के इस पर्सनल कमेंट के बाद इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे दुख है कि बीजेपी नेता ने पर्सनल मुद्दे को सार्वजनिक करने की कोशिश की है। इससे उनका स्तर पता चलता है। ऐसे बयानों से पता है कि इन्हें अपनी संस्कृति की कोई प्रवाह नहीं है।  '

''अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए''

कर्नाटक के कोडागु जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए हेगड़े ने हिंदू लड़कियों की सुरक्षा पर कहा है, अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हमें समाज की प्रथामिकता के बारे में सोचना चाहिए और जाति के बारे में। बता दें कि हेगड़े ने न केवल हिंदू लड़की की सुरक्षा को लेकर बयान दिया बल्कि ताजमहल पर भी बयान दिया है।

''ताजमहल को मुस्लिमों ने नहीं बनाया था'' 

हिंदू महिला सुरक्षा के बाद अनंत कुमार हेगड़े ने ताजमहल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा है कि उन्होंने यह जमीन राजा जयसिम्हा से खरीदी थी। एक शिव मंदिर है, जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था, जिसका नाम तेजो महालया था। तेजो महालया का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें तो हमारे ज्यादात्तर घरों के नाम मंजिल हो जाएंगे। भविष्य में भगवान राम को जहांपनाह और सीता को बीबी के नाम से बुलाएंगे। 

अनंत कुमार हेगड़े का परिचय

अनंत कुमार हेगड़े वर्तमान में केन्द्र में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में कर्नाटक मंत्री हैं। वह कर्नाटक के उत्तर कन्नड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। अनंत कुमार हेगड़े लगातार पांच बार एक ही जगह से सांसद बने हैं वे कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं। हेगड़े का जन्म उत्तर कन्नड जिले में 20 मई 1968 को हुआ था। इनके पिता का नाम श्री दत्तात्रेय हेगड़े और माता का नाम ललिता हेगड़े हैं। 

टॅग्स :अनंत कुमार हेगड़ेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर