लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं आनंदी गोपाल जोशी और गूगल ने क्यों उनके जन्मदिन पर बनाया डूडल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 31, 2018 15:57 IST

आनंदी गोपाल जोशी का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। नौ साल की उम्र में उनकी 20 साल से बड़े गोपाल जोशी से शादी हो गयी।

Open in App

देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 में महाराष्ट्र के ठाणे शहर में हुआ था। इनके बारे में कहा जाता है कि वह अमेरिका की जमीन पर कदम रखने वाली और डॉक्‍टरी की डिग्री लेने वाली पहली हिंदू महिला थीं। यह वह दौर था जब महिलाओं महिलाओं की शिक्षा तो दूर बल्कि घर से भी निकलना दूभर होता था। ऐसी शख्सियत को आज गूगल भी डूडल बनाकर उनकी 153वीं जयंती सेलीब्रेट कर रहा है। 

महिलाओं के लिए हैं मिसाल

आज के समय में आनंदीबाई जोशी महिलाओं के लिए मिसाल के तौर पर देखी जाती हैं। उनका विवाह नौ साल की उम्र में हो गया था, जबकि उनके पति गोपालराव उनसे  20 साल बड़े थे। छोटी उम्र में शादी हो जाने की वजह से उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आनंदीबाई ने 14 साल की उम्र मां बन गई थीं, लेकिन उनकी एकमात्र संतान केवल 10 दिनों तक उनके साथ रह पाई थी। इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। संतान को खो देने के बाद उन्हें बहुत बड़ा आघात पहुंचा था।

बच्चे की मौत के बाद ठाना डॉक्टर बनना

बच्चे की असमय हुई मौत के बाद से आनंदीबाई परेशान रहने लगीं थीं क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा था कि अगर डॉक्टर होता तो मेरा बच्चा बच सकता था। इसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि अब उन्हें डॉक्टर बनना है। इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े और डॉक्टर बनकर असमय मौत को रोकने का प्रयास करेंगी। उनके इस कदम का पति गोपालराव ने भी भरपूर सहयोग दिया।

समाज की झेलनी पड़ी आलोचना

आनंदीबाई ने डॉक्टर बनने के ठान तो ली लेकिन जब साल 1886 में विदेश जाने की बात सामने आई तो उन्हें समाज में काफी आलोचना सहनी पड़ी। आलोचना इस बात की हो रही थी कि कैसे एक शादीशुदा हिंदू स्‍त्री विदेश (पेनिसिल्‍वेनिया) जाकर डॉक्‍टरी की पढ़ाई कर सकती है, लेकिन आनंदीबाई ने आलोचनाओं की परवाह न करते हुए पहली भारतीय महिला डॉक्‍टर होने का गौरव प्राप्‍त किया।

22 साल की उम्र में हुआ निधन

विदेश से डॉक्टरी में डिग्री लेने के बाद 1886 के अंत में आनंदीबाई भारत लौट आईं। इस दौरान कोल्हापुर की रियासत ने उन्हें स्थानीय अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल के महिला वार्ड के चिकित्सक प्रभारी के रूप में नियुक्त कर दिया, लेकिन उनका स्‍वास्‍थ्‍य धीरे-धीरे बिगड़ने लगा और बाइस साल की उम्र में  ही उनका निधन हो गया। आनंदीबाई का 26 फरवरी 1887 का निधन होने से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई। 

1888 में लिखी गई उनकी जीवनी

आनंदीबाई के ऊपर कैरोलिन वेल्स हेली डेल ने 1888 में जीवनी लिखी लिखी है। इसके अलावा दूरदर्शन ने उनके के जीवन पर आधारित 'हिंदी आनंद' नामक एक हिंदी धारावाहिक को प्रसारित किया। श्रीकृष्ण जनार्दन जोशी ने अपने मराठी उपन्यास 'आनंदी गोपाल' में आनंदीबाई के जीवन का एक काल्पनिक लेख लिखा।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यक्या आपने कभी कुत्ते को कंबल के नीचे, सोफे के पीछे या घर के पिछले हिस्से में खोदे गए गड्ढे में पसंदीदा खाना छुपाते हुए देखा है?, आखिर क्या है वजह

स्वास्थ्यDelhi Air Pollution: दिल्ली में हवा प्रदूषित, रहिए अलर्ट, गठिया रोगियों की संख्या में इजाफा, पारस और मैक्स हेल्थकेयर डॉक्टर दे रहे चेतावनी, जानिए कैसे करें बचाव

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

भारतRed Fort Blast: जांच के घेरे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फंडिंग, ED ने ओखला कार्यालय में की छापेमारी

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई