लाइव न्यूज़ :

जमीन विवाद को लेकर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 14:59 IST

Open in App

रायबरेली (उप्र), पांच जनवरी उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कर हिन्दू बने एक परिवार को जमीन के विवाद को लेकर कथित तौर पर जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि सलोन थाना क्षेत्र के अतागंज रतासो गांव निवासी देवप्रकाश पटेल और उसके बेटे देवनाथ, दीनदयाल और बेटी दुर्गा देवी दो जनवरी की रात अपनी झोपड़ी में सो रहे थे, तभी देर रात कुछ लोगों ने उसके घर के छप्पर में आग लगाकर दरवाजे पर ताला लगा दिया। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे सभी लोगों ने किसी तरह पीछे के रास्ते से बाहर निकलकर जान बचायी।  

उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान ताहिर, द्वारिका सिंह, रेहान उर्फ सोनू, अली अहमद और इम्तियाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनमें से रेहान, अली अहमद और इम्तियाज को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    कुमार ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है। पीड़ित के पड़ोस में जमीन है, जिसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि मामले की जांच चुनाव की रंजिश के कोण से भी की जा रही है।

    गौरतलब है कि पीड़ित परिवार ने पिछले साल सितंबर माह में इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाया था। हालांकि पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इसका परिवार के साथ घटित वारदात से अभी तक कोई सम्बन्ध नहीं पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह