लाइव न्यूज़ :

हाथों में 1.5 किलो सोना लपेटकर तस्करी करने की फिराक में था एयर इंडिया का केबिन क्रू मेंबर, अधिकारियों ने ऐसे धर दबोचा

By मेघना सचदेवा | Updated: March 9, 2023 14:29 IST

बुधवार को कोच्चि हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक केबिन क्रू को सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक वायनाड के रहने वाले शफी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने कोच्चि में 1 किलो 487 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया ।

Open in App
ठळक मुद्देकोच्चि एयरपोर्ट पर बुधवार को सोने की तस्करी करता एक केबिन क्रू गिरफ्तार किया गयाकेबिन क्रू शफी लगभग 1.5 किलो सोना अपने हाथ पर चिपकाकर ग्रीन चैनल पार करने की फिराक में थाचेन्नई एयरपोर्ट पर भी दो यात्रियों की बुधवार को 6.8 किलोग्राम सोना ले जाने के आरोप में गिरफ्तारी हुई है

केरल: एयर इंडिया के एक केबिन क्रू द्वारा लगभग 1.5 किलो सोने की तस्करी का मामला सामले आया है। बुधवार को कोच्चि हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक केबिन क्रू को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक वायनाड के रहने वाले शफी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने कोच्चि में 1 किलो 487 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया । शफी ने तस्करी करने के लिए सोने को किसी तरह से हाथों में लपेट कर उसे ढक लिया। हालांकि ग्रीन चैनल से गुजरने से पहले ही अधिकारियों को भनक लग गई जिसके बाद वो पकड़ा गया। 

गोपनीय सूचना के आधार पर पकड़ा गया शफी

दरअसल सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय को पहले ही गोपनीय सूचना मिली थी कि केबिन क्रू सदस्य शफी सोने की तस्करी करने वाला है। बहरीन कोझिकोड कोच्चि सेवा का केबिन क्रू सदस्य शफी जिस वक्त सोना ले जाने की फिराक में था उससे पहले ही अधिकारी अलर्ट हो गए। अधिकारियों ने पहले ही शफी को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था, फिलहाल शफी से पूछताछ की जा रही है। 

बुधवार को चेन्नई हवाई अड्डे दो और यात्रियों की हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले भी चेन्नई सीमा शुल्क को बुधवार को ही बड़ी कामयाबी मिली थी जब सिंगापुर से आए दो यात्रियों को सोना तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। चेन्नई सीमा शुल्क के मुताबिक सिंगापुर से आए दो यात्रियों को बुधवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर 6.8 किलोग्राम सोना ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जिसकी कीमत लगभग 3.32 करोड़ रुपये  बताई जा रही है।

6.8 किलोग्राम सोने ले जाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

चेन्नई कस्टम्स ने एक ट्वीट कर बताया कि इंटेल के आधार पर  AI-347 और 6E-52 सिंगापुर से 2 पैक्स चेन्‍नई लाए गए, सिंगापुर से आए 2 यात्रियों को 7 मार्च को सीमा शुल्क द्वारा रोका गया। उनके सामान की तलाशी लेने पर  6.8 किलोग्राम वजन का सोना मिला ।आरोपियों को  फिलहाल  गिरफ्तार कर लिया गया है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :एयर इंडियाचेन्नईKochi Customs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?

भारतVijay CM Oath Ceremony: थलापति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समर्थकों के हुजूम से पटा नेहरू स्टेडियम

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार