लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में कोरोना से हुई पहली मौत, इलाज करने वाले AMU के डॉक्टर को किया गया निलंबित, जानें क्यों? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 22, 2020 10:40 IST

कोरोना वायरस से मरने वाला शख्स अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला उस्मानपाड़ा का निवासी था। 55 वर्षीय शख्स को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया था। जहां उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएएमयू के प्रवक्ता डॉ. शारिक ने कहा, "लापरवाही के लिए हमारे मेडिकल टीम के एक सदस्य डॉ. अंजुम चुगताई के खिलाफ कार्रवाई की गई है।"डॉक्टर पर यह भी आरोप है कि कोरोना के मरीजों को भर्ती कराने व उनके उपचार में इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया था।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में कोरोना वायरस की वजह से 55 वर्षीय शख्स की मौत हुई है। अलीगढ़ में कोविड-19 की वजह से हुई ये पहली मौत है। मरीज की मौत के बाद इलाज करने वाले डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित डॉक्टर अंजुम मिर्जा चुगताई पर लापरवाही का आरोप है। डॉक्टर अंजुम मिर्जा चुगताई  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) जवाहरलाल लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थे। 

मृतक को रविवार की शाम को अस्पताल में एडमिट किया गया था। सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया था। सोमवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर वेंटीलेटर पर लिया गया था। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिला स्वास्थ्य विभाग ने आरोप लगाया कि उन्हें कोरोना के मरीज के बारे में वक्त रहते डॉक्टर ने सूचित नहीं किया था। देरी से कई लोगों का जोखिम बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर पर व्यक्तिगत लाभ के लिए मरीज को भर्ती करने के लिए अटेंडेंट के साथ मिलीभगत करने का भी आरोप है।

एएमयू के प्रवक्ता डॉ. शारिक ने कहा, "लापरवाही के लिए हमारे मेडिकल टीम के एक सदस्य डॉ. अंजुम चुगताई के खिलाफ कार्रवाई की गई है।"

डॉक्टर पर यह भी आरोप है कि कोरोना के मरीजों को भर्ती कराने व उनके उपचार में इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाअलीगढ़अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?