लाइव न्यूज़ :

प्रशासन ने मेरा एनकाउंटर करने की धमकी दी, अमरोहा के बसपा प्रत्याशी नावेद अयाज का आरोप- मेरे समर्थकों पर लाठीचार्ज किया गया

By अनिल शर्मा | Updated: February 9, 2022 08:38 IST

अमरोहा के बसपा प्रत्याशी नावेद अयाज का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के अभियान से संबंधित कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देनावेद अयाज मंगलवार रात एक चुनावी अभियान में शामिल हुए थे आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए समर्थकों पर लाठीचार्ज कियानावेद अयाज ने कहा कि सपा विधायक और प्रशासन इस घटना में शामिल हैं

अमरोहाः यहां से बसपा उम्मीदवार नावेद अयाज ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनके समर्थकों पर लाठी चार्ज किया। नावेद ने यह भी कहा कि प्रशासन ने उनको एनकाउंटर की धमकी दी है। बसपा उम्मीदवार ने प्रशासन की सपा विधायक के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।

नावेद अयाज मंगलवार रात एक चुनावी अभियान में शामिल हुए थे। बसपा उम्मीदवार अयाज का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के अभियान से संबंधित कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने ज्यादा जोर दिया तो वे मेरा एनकाउंटर करेंगे..। अमरोहा बसपा उम्मीदवार का यह भी कहना है कि सपा विधायक और प्रशासन इस घटना में शामिल हैं... वह (सपा विधायक) भी भाजपा में शामिल हैं। 

मामले को लेकर अमरोहा के सीओ वीके राणा ने कहा कि पुलिस को इनपुट मिले कि रात 8 बजे के बाद भी (बसपा के नावेद अयाज द्वारा) चुनाव प्रचार चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा हुआ, कुछ घायलों को छोड़कर लोग भागने लगे। मामले की जांच की जा रही है। एमसीसी उल्लंघन को देखते हुए मामला दर्ज किया जा रहा।

टॅग्स :अमरोहाबीएसपीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर