लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह मामलाः डिब्रूगढ़ जेल में बंद 8 लोगों को कानूनी सहायता दे रहा एसजीपीसी, वकीलों ने की मुलाकात

By भाषा | Updated: April 11, 2023 07:55 IST

एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि अकाल तख्त के जत्थेदार के आदेश के बाद डिब्रूगढ़ में रासुका के तहत कैद युवकों के मामलों पर नजर रखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया था।एसजीपीसी के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता भगवंत सिंह सियालका के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल असम गया।

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के वकीलों ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत बंद आठ लोगों से सोमवार को मुलाकात की। पंजाब पुलिस ने अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया था।

एसजीपीसी के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता भगवंत सिंह सियालका के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल असम गया। इस प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता मनदीप सिंह सिद्धू और रोहित शर्मा भी शामिल थे। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि अकाल तख्त के जत्थेदार के आदेश के बाद डिब्रूगढ़ में रासुका के तहत कैद युवकों के मामलों पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के कानूनी विशेषज्ञों ने मुलाकात के बाद अपना काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ में हिरासत में रखे गए आठ लोगों को कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी विशेषज्ञों की टीम ने गिरफ्तार युवकों और डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात के बाद आगे की रणनीति तैयार की है। 

टॅग्स :अमृतपाल सिंहडिब्रूगढ़Punjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

क्राइम अलर्टPunjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 4 गिरफ्तार; 7 पिस्तौल बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील