लाइव न्यूज़ :

अमिताभ ने पत्नी जया के साथ पहली फिल्म 'बंसी बिरजू' में काम करने के अनुभव को किया याद

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:48 IST

Open in App

महानायक अमिताभ बच्चन ने 49 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'बंसी बिरजू' में पत्नी जया बच्चन के साथ काम करने के अनुभवों को रविवार को याद किया। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार साथ में काम किया था। प्रकाश वर्मा द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बंसी बिरजू' 1972 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ ही पर्दे पर अमिताभ और जया की हिट जोड़ी की शुरुआत हुई थी। अठहत्तर वर्षीय महान अभिनेता ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक दृश्य साझा करते हुए लिखा, "एक साथ हमारी पहली फिल्म 'बंसी और बिरजू' , 49 साल पहले एक सितंबर को रिलीज हुई थी।’’ अमिताभ के इस पोस्ट पर उनकी बेटी एवं लेखिका श्वेता बच्चन नंदा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आप दोनों को बहुत सारा प्यार।’’ 'बंसी बिरजू’ में साथ काम करने के बाद अमिताभ और जया ने 1973 में शादी कर ली थी। इस हिट जोड़ी ने 'जंजीर’, 'अभिमान’, 'मिली’, 'चुपके चुपके’, 'शोले’ और 'सिलसिला’ जैसी शानदार एवं यादगार फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ने आखिरी बार 2001 में करण जौहर निर्देशित मल्टी-स्टारर 'कभी खुशी कभी गम’ में एक साथ काम किया था। इसके अलावा 2016 में आई आर बाल्की की फिल्म 'की एंड का’में दोनों एक दृश्य में साथ दिखाई दिए थे। तिहत्तर वर्षीय जया बच्चन करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अमिताभ की फिल्म 'चेहरे’ हाल ही में 27 अगस्त को रिलीज हुई है। सीनियर बच्चन 'गुडब्वॉय’, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र’ के अलावा अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली 'मे डे’ में दिखाई देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीशोले@50: संवाद, पात्र और दृश्य लोकप्रिय, "इतना सन्नाटा क्यों है भाई" तो सभी...

भारतVIDEO: जया बच्चन ने एकबार फिर खोया आपा, सेल्फी ले रहे शख्स को दिया धक्का, आँखें दिखाकर बोलीं- क्या कर रहे हो?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप