लाइव न्यूज़ :

अमित शाह करेंगे ओडिशा में विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा

By भाषा | Updated: June 24, 2019 05:24 IST

बीजद के जहां 111 विधायक हैं वहीं भाजपा के 23 विधायक हैं। ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद बसंत पांडा ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विधायक दल के नेता का चयन कर लिया गया है और पार्टी अध्यक्ष नाम की घोषणा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजद के जहां 111 विधायक हैं वहीं भाजपा के 23 विधायक हैं। बीजद के जहां 111 विधायक हैं वहीं भाजपा के 23 विधायक हैं।

16वीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने से दो दिन पहले भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को विधायक दल के नेता का नाम घोषित करने के लिए अधिकृत किया। यह निर्णय एक बैठक में किया गया।

भाजपा विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए आयोजित बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडेय और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं अन्य मौजूद थे। भाजपा विधायक दल के नेता विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे क्योंकि भाजपा सत्ताधारी बीजद के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।

बीजद के जहां 111 विधायक हैं वहीं भाजपा के 23 विधायक हैं। ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद बसंत पांडा ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विधायक दल के नेता का चयन कर लिया गया है और पार्टी अध्यक्ष नाम की घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा कि विधायकों ने अपने विचार रखे और एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नेता का नाम घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया। 

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी