लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 1.7 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज के ऐलान के बाद अमित शाह ने किए 7 ट्वीट, जानिए क्या कहा

By भाषा | Updated: March 26, 2020 17:12 IST

निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी और उसके आर्थिक प्रभाव से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये के सरकार के राहत पैकेज का ऐलान किया।गृहमंत्री अमित शाह ने राहत पैकेज का स्वागत किया और 7 ट्वीट कर पूरी जानकारी दी।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस महामारी और उसके आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये के सरकार के राहत पैकेज का स्वागत करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि यह निर्णय देश के गरीबों, किसानों, मज़दूरों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों सहित हर वर्ग के प्रति मोदी सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक और लोगों को राहत देने वाला है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज पर प्रतिक्रिया में शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित होने वाले देश के गरीबों, किसानों, मज़दूरों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों जैसे हर वर्ग के लिए किया गया निर्णय इस सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 20 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों को तीन माह तक हर महीने 500 रुपये देने और उज्जवला योजना की 8.3 करोड़ लाभार्थियों को 3 महीने तक मुफ्त गैस देने का निर्णय लिया है। अमित शाह ने कहा, ‘‘ कोविड-19 वैश्विक महामारी से राहत के लिए गरीब कल्याण योजना में 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।’’

गृह मंत्री ने कहा कि इन विषम परिस्थितियों में मानव सेवा में लगे सभी योद्धाओं के लिए 50 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर के निर्णय का भी वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से 80 करोड़ गरीबों को अगले 3 महीने तक 5 किलो चावल, गेहूं देने का निर्णय किया है। इस निर्णय से देश में कोई भी गरीब बिना भोजन के नहीं रहेगा।

शाह ने कहा कि सरकार ने देश के गरीब किसानों को कोविड-19 महामारी के समय राहत देते हुए अप्रैल के पहले हफ़्ते में किसानों के खाते में 2000 रुपये की पहली किश्त देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को मिलने वाली राशि में 1000 रुपये अतिरिक्त देने का निर्णय किया गया है। यह पैसा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके खाते में जाएगा जिसका बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी और उसके आर्थिक प्रभाव से निपटने को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।

टॅग्स :अमित शाहकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियानिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?