लाइव न्यूज़ :

अमित शाह 28 अगस्त से गुजरात का तीन दिवसीय दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:23 IST

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 अगस्त से गुजरात का तीन दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह अहमदाबाद जिला तथा अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।राज्य सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मीडिया को मुहैया कराए गए अनुमानित कार्यक्रम के अनुसार, शाह शनिवार शाम अहमदाबाद जिलाधिकारी कार्यालय में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे।दिशा बैठकें किसी जिले में विभिन्न लोकोन्मुखी विकास कार्यों के प्रभावी और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए सांसदों, विधायकों और स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करती हैं।उन्होंने बताया कि बैठक में अहमदाबाद जिले के सांसद, विधायक और नगर निगम, नगर पालिकाओं और जिला पंचायतों के प्रमुख शामिल होंगे। शाह गांधीनगर से लोकसभा सदस्य हैं और अहमदाबाद जिला तथा शहर के कई हिस्से उनके निर्वाचन क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को शाह दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में अहमदाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक बोदकदेव स्थित निगम कार्यालय में होगी।अधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह, शाह अहमदाबाद जिले के साणंद शहर के पास निधराद गांव में पोषण अभियान के तहत मिठाई बांटने के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पोषण अभियान 2022 तक भारत को कुपोषण से मुक्त बनाने के मकसद से केंद्र सरकार की एक योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट