लाइव न्यूज़ :

बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, जानें कार्यक्रम पूरा शेड्यूल

By भाषा | Updated: July 30, 2020 13:57 IST

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में तिलक पर शोध कर रहे देश-विदेश के कुछ छात्र भी शामिल होंगे। इसके अलावा तिलक पर लिखी जीवनी ‘बिल्डर्स ऑफ मॉडर्न इंडिया’ का म्यांमारी भाषा में अनुवाद करने वाले बर्मा के लेखक मूआंग मूआंग ओओ भी इस सेमिनार को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएक अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि है। आईसीसीआर द्वारा आयोजित इस वेबीनार का विषय ''लोकमान्य तिलक: स्वराज से आत्मनिर्भर भारत'' रखा गया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार (अगस्त) को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई। आईसीसीआर द्वारा आयोजित इस वेबीनार का विषय ''लोकमान्य तिलक: स्वराज से आत्मनिर्भर भारत'' रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे करेंगे जबकि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एस गुरुमूर्ति इस आयोजन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

तिलक पर शोध कर रहे देश-विदेश के कुछ छात्र और उनपर लिखी जीवनी ‘‘बिल्डर्स ऑफ मॉडर्न इंडिया’’ का म्यांमारी भाषा में अनुवाद करने वाले बर्मा के लेखक मूआंग मूआंग ओओ भी इस संगोष्ठी में शामिल होंगे। आईसीसीआर ने कहा, आईसीसीआर एक अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर ‘लोकमान्य तिलक: स्वराज से आत्मनिर्भर भारत’ पर एक अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन कर रही है जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

जानें किन-किन विषयों पर होगी चर्चा

आईसीसीआर ने लोकमान्य तिलक पर शोध कर रहे शोधार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल को म्यांमार के मंडा ले जाने की योजना बनाई थी, जहां तिलक को छह साल तक कैद में रखा गया था। कोरोना महामारी की वजह से इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में तिलक का योगदान, तिलक की विश्व दृष्टि, भारतीय पुनर्जागरण के पिता के रूप में तिलक और तिलक के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचार जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार डॉ सदानंद मोरे, ब्रिटिश लेखक गॉर्डन जॉनसन सहित साहित्य जगत के कुछ अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ