लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के 3 बड़े नेता आज पाए गए कोरोना संक्रमित, जानें हर अपडेट

By भाषा | Updated: August 2, 2020 22:35 IST

कोरोना वायरस से रविवार (2 अगस्त) को उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। कानुपर में उनके पार्थिव शरीर की शाम में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अंत्येष्टि की गई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी कोविड-19 की पुष्टि हुई है और वह डॉक्टरों की सलाह पर घर में पृथक-वास में रह रहे हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित रविवार (2 अगस्त) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, वहीं उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का संक्रमण से निधन हो गया। शाह (55) ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवायी और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।” गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया। शाह देश में महामारी से लड़ने के प्रयासों का सक्रियता से नेतृत्व कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अनेक नेताओं ने गृह मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

UP की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना की वजह से निधन

उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में रविवार सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। कानुपर में उनके पार्थिव शरीर की शाम में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अंत्येष्टि की गई। यह प्रदेश में कोरोना वायरस से किसी मंत्री की मौत का पहला मामला है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार कमल रानी को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हाइपर थायरॉइड जैसी बीमारियां भी थीं। वह कानपुर की घाटमपुर सीट से विधायक थी। पूर्व में वह दो बार सांसद भी रह चुकी थीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं ने कमल रानी के निधन पर शोक प्रकट किया।

UP बीजेपी अध्यक्ष और  तमिलनाडु के राज्यपाल पाए गए कोरोना संक्रमित 

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी कोविड-19 की पुष्टि हुई है और वह डॉक्टरों की सलाह पर घर में पृथक-वास में रह रहे हैं। सिंह ने रविवार को हिंदी में ट्वीट कर यह जानकारी दी। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, मामूली संक्रमण होने के चलते उन्हें गृह पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है। चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर रविवार को यह जानकारी दी। राजभवन में तीन लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद 80 वर्षीय पुरोहित 29 जुलाई से खुद ही पृथक-वास में चले गए थे।

राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन सहित अन्य नेताओं ने राज्यपाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कावेरी अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि राज्यपाल को घर पर ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है और एक चिकित्सीय दल उनकी निगरानी करेगा। राज्यपाल रविवार को कावेरी अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ अरविंदन सेल्वाराज ने बुलेटिन में कहा, '' पुरोहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उनमें लक्षण नहीं हैं और संक्रमण मामूली होने के चलते उन्हें घर में पृथक-वास की सलाह दी गई है।

कावेरी अस्पताल का चिकित्सकीय दल उनकी निगरानी करेगा।'' पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। उनसे मिले राज्य के कुछ मंत्री और भाजपा नेता घरों में पृथक-वास में चले गये हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनष घोष (60) का जून में कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि उनकी ताजा रिपोर्ट में संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है और वह अस्पताल से छुट्टी के बाद अब घर में पृथक-वास में रहेंगे। हालांकि उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह अभी संक्रमित हैं और चिकित्सा निगरानी में रहेंगे। 

टॅग्स :अमित शाहकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनातमिलनाडुकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर