लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कहा- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोलते हैं अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी

By भाषा | Updated: January 24, 2020 00:10 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहा, ‘‘अगर आप यूट्यूब पर उनके बयानों को देखो तो आपको उनमें समानता नजर आएगी। मैं हमेशा सोचता हूं उनके बीच क्या संबंध है। राहुल बाबा और केजरीवाल जो कहते हैं, इमरान खान भी वहीं कहते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोलते हैं।पश्चिम दिल्ली के मटियाला में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा (राहुल गांधी) जब भी बयान देते हैं। केजरीवाल भी तुरंत बयान देते हैं। तुरंत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बयान देते हैं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोलते हैं। उन्होंने गुरुवार को दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर शहर में उपद्रव के पीछे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का हाथ था और अगर वे लोग फिर से सत्ता में आ गए तो राष्ट्रीय राजधानी असुरक्षित हो जाएगी ।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भी निशाना साधा, जिन्होंने एक टीवी चैनल को कहा था कि वह शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हैं।

शाह ने कहा कि ‘आप’ ने शहर में शांति बिगाड़ने का काम किया है। शाह ने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अब तक जो भी फैसले किए, जिनमें अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का हो, फौरी तीन तलाक पर रोक का हो, राम मंदिर के निर्माण का हो, विपक्षी दल ने सभी का विरोध किया।

पश्चिम दिल्ली के मटियाला में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा (राहुल गांधी) जब भी बयान देते हैं। केजरीवाल भी तुरंत बयान देते हैं। तुरंत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बयान देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप यूट्यूब पर उनके बयानों को देखो तो आपको उनमें समानता नजर आएगी। मैं हमेशा सोचता हूं उनके बीच क्या संबंध है। राहुल बाबा और केजरीवाल जो कहते हैं, इमरान खान भी वहीं कहते हैं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस और आप पर राष्ट्रीय राजधानी में अल्पसंख्यकों को भड़काने का आरोप लगाया। आप पर हमला करते हुए शाह ने कहा, ‘‘अगर ये लोग सत्ता में आ गए तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रहेगी । जो दंगा कराना चाहते हैं उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अमित शाहअरविन्द केजरीवालराहुल गांधीइमरान खानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर