लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान CBI कथित फर्जी मुठभेड़ में मुझ पर मोदी को फंसाने के लिए दबाव डाल रही थी: अमित शाह

By भाषा | Updated: March 30, 2023 07:25 IST

राहुल गांधी को दोषी ठहराये जाने और सदस्यता रद्द होने के लेकर अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दोष मढ़ने की कोशिश करने के बजाय अपने आपको दोषी ठहराए जाने के खिलाफ लड़ने के लिए ऊपरी अदालत में जाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देफर्जी मुठभेड़ मामले में मोदी जी को फंसाने के लिए मुझ पर दबाव बना रही थीः अमित शाहअमित शाह ने क कहा कि इसके बावजूद भाजपा ने कभी हंगामा नहीं किया।

नयी दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनसे पूछताछ के दौरान गुजरात में एक कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फंसाने के लिए उन पर ‘दबाव’ डाल रही थी।

फर्जी मुठभेड़ मामले में मोदी जी को फंसाने के लिए मुझ पर दबाव बना रही थीः अमित शाह

अमित शाह ने यहां “न्यूज 18 राइजिंग इंडिया” कार्यक्रम में विपक्ष के इस आरोप पर एक सवाल के जवाब में यह बात कही कि नरेन्द्र मोदी सरकार उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का ‘दुरुपयोग‍’ कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई कांग्रेस सरकार के दौरान कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में मोदी जी (जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे) को फंसाने के लिए मुझ पर दबाव बना रही थी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भाजपा ने कभी हंगामा नहीं किया।

उच्च न्यायालय में जाने के बजाय राहुल हो-हल्ला करने की कोशिश कर रहे हैंः शाह

सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्हें अदालत ने दोषी ठहराया है और जिन्होंने लोकसभा की सदस्यता खो दी है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में जाने के बजाय राहुल हो-हल्ला करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी किस्मत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोष दे रहे हैं।

शाह ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दोष मढ़ने की कोशिश करने के बजाय अपने आपको दोषी ठहराए जाने के खिलाफ लड़ने के लिए ऊपरी अदालत में जाना चाहिए। 

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर