लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हिन्दू टेरर काल्पनिक चीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2019 06:33 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारकर एक संदेश देने चाहते हैं। उन्होंने 370 पर भी अपनी राय वक्त की है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारकर एक संदेश देने चाहते हैं। उन्होंने 370 पर भी अपनी राय वक्त की है।

हाल ही में आजकल से बात करते हुए अमित शाह ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार में इतनी योजनाएं मुमकिन हैं तो 370 भी मुमकिन है। हमें गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। साध्वी प्रज्ञा के टिकट देने पर उन्होंने कहा कि इससे संदेश दिया है कि समझौता एक्सप्रेस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद यह तय हो गया है कि हिन्दू टेरर काल्पनिक चीज थी और देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया गया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी दुनिया में भगवा आतंकवाद कहकर पूरे देश को बदनाम किया। हर चीज को लोकतंत्र में एक्सपोज करना चाहिए, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया है। कांग्रेस को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगना चाहिए। हिन्दू शब्द के 2-3 जनक में से एक दिग्विजय सिंह भी हैं, इसलिए हमने उनके खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को उतारा है।

अमित ने कहा कि कहा कि कांग्रेस ने अपनी राजनीति के लिए गलत केस बनाया पूरी संस्कृति को गाली दी है। क्या आंतक का कोई धर्म भी होता है। कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुना चुका है। वहीं, प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर अमित शाह ने कहा कि उनको कोई रोक नहीं सकता है क्योंकि पीएम को वैसे भी वहां से ही लड़ेंगें। उन्होंने सीधा पर्चा दाखिल कर देना चाहिए। 

राफेल पर भी अमित ने अपनी बात रखी और कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोला था, उनका आंकलन नहीं था बल्कि वह पूर्ण रूप से झूठ था।ऐसे आरोपों को देश की जनता नहीं मानने वाली, क्योंकि उसमें तथ्य नहीं हैं। पीएम को कई देशों से मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर उन्होंने कहा कि यूएन और 6 देशों ने पीएम मोदी को सम्मान दिया है और इसके लिए पूरे देश से उन्हें बधाई मिली। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर