लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Balurghat: 'ममता दीदी घुसपैठ नहीं रोकेंगी, क्योंकि ये घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं', बालुरघाट में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 10, 2024 13:57 IST

Amit Shah In Balurghat: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिम बंगाल में थे। यहां बालुरघाट में उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालुरघाट में चुनावी सभा को संबोधित किया ममता दीदी घुसपैठ नहीं रोकेंगी क्योंकि ये घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैंपीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार बंगाल में घुसपैठ रोक सकते हैं

Amit Shah In Balurghat:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिम बंगाल में थे। यहां बालुरघाट में उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ममता दीदी घुसपैठ नहीं रोकेंगी क्योंकि ये घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार बंगाल में घुसपैठ रोक सकते हैं। हमने असम में घुसपैठ रोका।

उन्होंने कहा कि मैं आपको मोदी की गारंटी बताने आया हूं कि हमें 30 सीटें पार कराओ और बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाओ। हम घुसपैठ रोक देंगे। अमित शाह ने कहा कि आज पूरे क्षेत्र में फैली अत्यधिक गरीबी के लिए कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार हैं। बंगाल के लोगों ने 2014 में हमें केवल दो सीटें और फिर 2019 में आपने हमें 18 सीटें दीं और पीएम मोदी 300 से ज्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बने। अब 2024 में हमें इसे 18 से बढ़ाकर 30 करना है और 370 सीटें पार करनी हैं। अगर हमें भारत मजबूत  बनाना है तो मजबूत बंगाल बनाना है।

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता दीदी, आप तो महिला मुख्यमंत्री हैं, फिर भी संदेशखाली जैसी शर्मनाक घटना पर आप राजनीति कर रही हैं। वर्षों तक, आपकी नाक के नीचे अत्याचार होता रहा और जब टीएमसी के गुंडों को ईडी पकड़ने गई तब उन पर पथराव किया गया। तुष्टिकरण कर कुछ वोट लेने के लिए आप संदेशखाली के गुनहगारों को बचा रही हैं।

10 साल के कार्यकाल के बारे में बताया

अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने गरीबों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किये। पीएम मोदी के नेतृत्व में लगभग 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले। 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मिला, लगभग 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया और लगभग 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन मिले। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाललोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावMamta Banerjeeकांग्रेसअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब