लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Durg: 'हमें चुनो... मोदी जी देश को बर्बाद कर देंगे', चुनावी सभा में कांग्रेस पर अमित शाह का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: April 26, 2024 17:53 IST

Amit Shah In Durg: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। उन्होंने दुर्ग में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, छत्तीसगढ़ बनाने का विरोध करती थी

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने दुर्ग में एक चुनावी सभा को संबोधित कियाअमित शाह ने कहा, भाजपा के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनायाशाह ने कहा, भाजपा ने बीमारू छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाया

Amit Shah In Durg: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। उन्होंने दुर्ग में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, छत्तीसगढ़ बनाने का विरोध करती थी, भाजपा के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया। 20 साल तक, प्रदेश में भाजपा सरकार चली, इस दौरान भाजपा ने बीमारू छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाया। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण नक्सलवाद का पालन पोषण किया।

2014 में जब पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने, 10 वर्ष के अंदर पूरे देश से नक्सवाद समाप्त हुआ, लेकिन छत्तीसगढ़ में बच गया, क्योंकि यहां भूपेश कका की पंजा छाप सरकार थी। जब आपने विष्णुदेव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया, 4 महीने के अंदर ही प्रदेश से 90 नक्सलियों को समाप्त किया, 123 लोग अरेस्ट किए गए और सवा दो सौ लोग हथियार छोड़कर शरण में आए।  अमित शाह ने आगे कहा कि जो लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दें, उन्हें देश पर राज करने का कोई हक नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक की लालच में, कांग्रेस ने अनेकों वर्षों तक जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को संभाल कर रखा। आप सब ने मोदी को दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया। मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर, जम्मू-कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाया। अमित शाह ने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपये का घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी, घमंडिया गठबंधन के नाम से नया कपड़ा पहन कर आई है। ये रामलीला मैदान में इकट्ठे होते हैं और कहते हैं कि हमें चुनो मोदी जी देश को बर्बाद कर देंगे!

अरे, मोदी ने देश को 11वें नंबर के अर्थतंत्र से 5वें नंबर का अर्थतंत्र बनाया है। अमित शाह ने कहा कि मैं फिर भी आपसे पूछता हूं कि क्या शरिया कानून से देश चलना चाहिए। ये कांग्रेस पार्टी पर्सनल लॉ की बात करके, पिछले दरवाजे से देश में शरिया कानून लाने की बात करती है।

टॅग्स :अमित शाहदुर्ग सिटीदुर्गदुर्ग ग्रामीणBJPविष्णु देव सायलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर