लाइव न्यूज़ :

तवांग में हुई भारत-चीन झड़प पर बोले अमित शाह- देश की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 13, 2022 13:32 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने झड़प के दौरान अत्यधिक बहादुरी दिखाई और कुछ ही समय में चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय सैनिकों के साथ आमना-सामना के दौरान चीनी सैनिकों ने एक इंच भी जमीन नहीं छोड़ी।शाह ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया गया है।भारतीय सैनिकों ने झड़प के दौरान अपार बहादुरी दिखाई और कुछ ही देर में चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय सैनिकों के साथ आमना-सामना के दौरान चीनी सैनिकों ने एक इंच भी जमीन नहीं छोड़ी। शाह ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया गया है। भारतीय सैनिकों ने झड़प के दौरान अपार बहादुरी दिखाई और कुछ ही देर में चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये भी कहा कि मोदी सरकार में एक इंच जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सका। उन्होंने संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि 2005, 2006 और 2007 में चीनी दूतावास द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन के बैंक खातों में भारी मात्रा में धन हस्तांतरित किया गया था।

उन्होंने कहा, "मैंने प्रश्नकाल की सूची देखी और प्रश्न संख्या 5 देखने के बाद मुझे (कांग्रेस की) चिंता समझ में आई। सवाल राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को रद्द करने के संबंध में था। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से 1.35 करोड़ रुपये मिले। पंजीकरण रद्द कर दिया गया क्योंकि यह एफसीआरए नियमों के अनुसार नहीं था।"

टॅग्स :अमित शाहअरुणाचल प्रदेशचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो