लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की कपिल सिब्बल को चुनौती, कहा- चार महीने में होगा गगनचुंबी राम मंदिर का निर्माण, दम हो तो रोक लो

By भाषा | Updated: January 12, 2020 20:30 IST

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर भाजपा के देशव्यापी ‘जनजागरण अभियान’ के अंतर्गत जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल अदालत में कहते हैं कि राममंदिर नहीं बनना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘मैं चुनौती देता हूं कि वह (सिब्बल) जितना जोर लगाना चाहे लगा लें। अयोध्या में चार माह में आसमान को छूने वाले (गगनचुंबी) राममंदिर का निर्माण होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि चार महीने में अयोध्या में गगनचुंबी राममंदिर का निर्माण हो जाएगा। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर भाजपा के देशव्यापी ‘जनजागरण अभियान’ के अंतर्गत जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल अदालत में कहते हैं कि राममंदिर नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चुनौती देता हूं कि वह (सिब्बल) जितना जोर लगाना चाहे लगा लें। अयोध्या में चार माह में आसमान को छूने वाले (गगनचुंबी) राममंदिर का निर्माण होगा।’’ बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। शाह ने कि कहा कि CAA पर भाजपा एक जन जागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि ये जन जागरण अभियान भाजपा इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, कम्यूनिस्ट ये सभी इकट्ठा होकर देश को गुमराह कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि आज मैं बताने आया हूं कि CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ और कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया। बंटवारे के समय पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइ को भारत आना था, मगर उस समय स्थिति सही नहीं होने के कारण वहां वो रह गए।

टॅग्स :अमित शाहकपिल सिब्बलनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब