लाइव न्यूज़ :

Amit Shah On Arvind Kejriwal: 'उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, वे 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: May 15, 2024 18:03 IST

Amit Shah On Arvind Kejriwal: दिल्ली कि कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि केजरीवाल को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं हैदेश में लोकसभा का चुनाव है, वे केवल 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैंअमित शाह ने कहा, केजरीवाल को बता देना चाहता हूं कि साल 2029 तक प्रधानमंत्री मोदी बने रहेंगे

Amit Shah On Arvind Kejriwal: दिल्ली कि कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। देश में लोकसभा का चुनाव है। वे केवल 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

अमित शाह एएनआई न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में बोल रहे थे। अमित शाह ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल को बता देना चाहता हूं कि साल 2029 तक प्रधानमंत्री मोदी बने रहेंगे। दरअसल, अमित शाह से पूछा गया कि केजरीवाल कह रहे हैं कि पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे तो वह गारंटी नहीं बल्कि आप पूरी करेंगे। इसी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी 2029 के बाद भी हमारा नेतृत्व करेंगे। 

22 सीटों पर केजरीवाल के उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए जेल से बाहर आए केजरीवाल लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। केजरीवाल गुरुवार को यूपी में होंगे। जहां वह समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली की 4 सीट, पंजाब की 13 सीट, एक सीट कुरुक्षेत्र और अन्य चार सीट पर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान, चार सीटों पर मतदान हो गया था। हालांकि, बाकी 18 सीटों पर उनकी मौजूदगी में मतदान होगा।

केजरीवाल ने आते ही पीएम मोदी, बीजेपी पर बोला था हमला

केजरीवाल तिहाड़ से बाहर आने के बाद प्रेस वार्ता के माध्यम से पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर बरसे थे। केजरीवाल ने कहा कि यह लोग कह रहे हैं कि 4 जून को 400 पार। मैं बताना चाहता हूं कि 4 जून को इनकी सरकार नहीं बन रही है। बल्कि, इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। केजरीवाल ने देश के नाम अपनी 10 गारंटी भी दी है। जिसमें फ्री बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य देने पर जोर दिया गया है।

टॅग्स :अमित शाहअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है