लाइव न्यूज़ :

अमित कुमार ने गाजियाबाद के पुलिस प्रमुख का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:15 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), 28 मार्च भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अमित कुमार पाठक ने उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के नए पुलिस प्रमुख का कार्यभार रविवार को संभाल लिया।

वह 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें जनवरी में पदोन्नति देते हुए उप महा निरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया था।

वह कलानिधि नैथानी की जगह लेंगे, जिन्हें 15 महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद अलीगढ़ में पदस्थ किया गया है।

इससे पहले, पाठक वाराणसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाठक ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि संगठित गिरोहों तथा लूट, झपटमारी व गाड़ियों की चोरी में शामिल आदतन अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता