लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए जारी किया परामर्श, जानें राज्य में अब तक कितने मामले

By भाषा | Updated: March 22, 2020 20:36 IST

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को निजी अस्पतालों को एक परामर्श जारी किया जिसमें उन्हें गैर-आपातकालीन सेवाओं को स्थगित करने और कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पृथक वार्ड तैयार करने को कहा गया है। परामर्श में अस्पतालों को मास्क, दस्ताने और व्यक्तिगत सुरक्षा किट का सीमित स्टॉक बनाए रखने का भी निर्देश दिया है।

इसके अलावा परामर्श में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की दशा में रोगियों को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जाए और पहले से भर्ती मरीज के केवल एक रिश्तेदार को रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब 74 पर पहुंच गई है। इन 10 नये मामलों में छह मुंबई से और चार पुणे से सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि केंद्र ने आज रात से देश में विमान सेवाएं रोकने का फैसला किया है।

वायरस के “प्राथमिक स्रोत” को रोकन के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया गया है। अधिकारी ने कहा, “लेकिन जो लोग संक्रमित हैं उनकी पहचान, जांच और इलाज जरूरी है। हमें यात्रा इतिहास के लिहाज से लोगों से सहयोग चाहिए ताकि संक्रमण को आगे और फैलने से रोका जा सके।”

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी