लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के खतरे के बीच, बीएमसी ने 15 दिसंबर से स्कूल पुनः खोलने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:17 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस का ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप सामने आने के मद्देनजर उसने शहर में स्कूलों को फिर से एक दिसंबर की बजाय 15 दिसंबर से खोलने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र में ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा एक से चार तक और शहरी इलाकों में कक्षा एक से सात तक के स्कूल एक दिसंबर से खुलेंगे।

बीएमसी के शिक्षा अधिकारी राजू तडवी ने संवाददाताओं से कहा, “कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप ने हमारे सामने एक नया खतरा खड़ा कर दिया है। सुरक्षा सुनिश्चित करने और एहतियाती कदम उठाने के लिए हमें कुछ समय चाहिए। इसलिए हमने 15 दिसंबर से स्कूलों को फिर से खोलने और भौतिक उपस्थिति का निर्णय लिया है।”

उन्होंने कहा कि बीएमसी के स्कूलों में कक्षा एक से सात तक के 2,20,000 छात्र पढ़ते हैं। अधिकारी ने कहा, “हमें मास्क की व्यवस्था करनी है और सभी स्कूलों को सेनिटाईज करना है। स्कूलों को फिर से खोलने से पहले हमें माता पिता से सहमति पत्र भी लेना है।”

उन्होंने कहा कि माता पिता को सहमति पत्र देना अनिवार्य नहीं है और अगर वे अपने बच्चे को पहले कुछ दिन तक स्कूल नहीं भेजना चाहें तो छात्र ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं कर सकते हैं। राज्य के शिक्षा विभाग ने सभी स्थानीय निकायों से कहा है कि स्कूलों को पुनः खोलने से पहले माता-पिता की सहमति ली जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए