लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच CMO अनुराग भार्गव को हटाया गया, हफ्ते भर में दूसरे बड़े अधिकारी की छुट्टी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 2, 2020 14:52 IST

नोएडा के जिलाधिकारी (डीएम) बीएन सिंह के तबादले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) अनुराग भार्गव को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में अब उनकी जगह डॉ. एपी चुतर्वेदी को नियुक्‍त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए लगातार दो हफ़्तों में दो तबादले कर दिए हैं।नोएडा के जिलाधिकारी (डीएम) बीएन सिंह के ट्रांसफर के बाद जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) अनुराग भार्गव का किया गया तबादला।

नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) अनुराग भार्गव को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उनकी जगह गौतम बुद्ध नगर का सीएमओ डॉ. एपी चुतर्वेदी को नियुक्‍त किया गया है। 

मालूम हो, हाल ही में कोविड-19 (COVID-19) के बढ़ते मामलों के बीच डीएम बीएन सिंह को हटा दिया गया था।  इसी हफ्ते योगी आदित्यनाथ सरकार ने जिलाधिकारी (डीएम) बीएन सिंह का तबादला किया था, तब उनकी जगह सुहास एलवाई ने ले ली और उन्हें लखनऊ में राजस्व विभाग में भेज दिया गया। इसके अलावा उनपर विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।

उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि डॉ. एपी चुतर्वेदी को तात्‍कालिक प्रभाव से गौतम बुद्ध नगर का सीएमओ नियुक्‍त किया जाता है, जोकि डॉ. अनुराग भार्गव का स्‍थान लेंगे।

डॉ. अनुराग भार्गव के नए कार्य की बात करें तो उन्हें गौतम बुद्ध नगर के नामित नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण के साथ उनके कार्यों में सहयोग प्रदान करने हेतु अटैच किया गया है। आपको बताते चलें कि कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले गौतम बुद्ध नगर से सामने आए हैं, जिसके कारण अब जिले में इस घातक वायरस ने कुल 48 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

सीएम ने लगाई थी फटकार

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार (30 मार्च) को नोएडा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने जिले में कोरोना की रोकथाम और प्रशासनिक तैयारियां को लेकर अधिकारियों के साथ एक मीटिंग भी की थी, जिसमें सीएम योगी ने त्कालीन जिलाधिकारी बीएन सिंह और CMO के काम पर सवाल उठाए उन्हें फटकार भी लगाई थी।

यही नहीं, इस मीटिंग के दौरान कोरोना वायरस को लेकर सीएम ने अधिकारियों के सामने कई सवाल खड़े किए। सीएम ने ‘सीज फायर’ कंपनी को सील न करने को लेकर भी बीएन सिंह से कई सवाल किए थे, जिसके जवाब में वो अपनी सफाई पेश करने लगे। उनकी सफाई सुनकर सीएम योगी काफी नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि दूसरों पर अपनी जिम्मेदारियां न डाला करिए।

टॅग्स :नॉएडायोगी आदित्यनाथकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना