लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के बीच केरल में लगाया जाएगा नाइट कर्फ्यू, 30 अगस्त से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा प्रभावी

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 29, 2021 08:45 IST

केरल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के देखते हुए राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है , जिसके तहत 30 अगस्त से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल ने कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या देख लगाया नाइट कर्फ्यू 30 अगस्त से रात 10 बजे से 6 बजे तक प्रभावी रहेगा कर्फ्यूकेंद्र सरकार के सुझाव के बाद सीएम ने लिया फैसला

तिरुवनंतपुरम: केरल में कोरोनोवायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं । ऐसे में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में 30 अगस्त से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा । केंद्र सरकार ने दो दिन पहले राज्य को सुझाव दिया था कि जिन क्षेत्रों में कोरोना मामले ज्यादा है , वहां कर्फ्यू जैसे सख्त नियम लागू किया जाना चाहिए । 

संवाददाताओं से बात करते हुए सीएम ने कहा कि "उन क्षेत्रों में जहां साप्ताहिक संक्रमण जनसंख्या अनुपात सात प्रतिशत से अधिक है, सरकार ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। अगले सप्ताह से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू रहेगा । कल के लिए रात का कर्फ्यू पहले ही जारी किया जा चुका है ।" 

आपको बताते दें कि केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं । राज्य में शनिवार को कोरोनावायरस के 31,265 नए मामले दर्ज किए, जबकि पिछले 24 घंटों में 153 रोगियों की मौत हो गई ।  इसके साथ ही केरल में कुल मामलों की संख्या 39,77,572 और मरने वालों का आकड़ा 20,466 तक पहुंच गया है । यह लगातार चौथा दिन है जब दैनिक कोरोना मामलों ने केरल  में 30,000 का आंकड़ा पार किया । 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने सितंबर तक 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीके की पहली खुराक से टीका लगाने की योजना बनाई है । उन्होंने कहा कि  "केरल में सेरोपोसिटिविटी दर सबसे कम है । 2.03 करोड़ लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक पले चुके हैं और 74 लाख लोगों को दूसरी खुराक मिली है । 57.6 प्रतिशत को पहली खुराक मिली है और वहीं 20.93 प्रतिशत ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।  हम सितंबर तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य है । 

विजयन ने कहा कि  "60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 9 लाख लोग और किसी बीमारी से पीड़ित लोग वैक्सीन लेने से पीछे हट रहे हैं । हालांकि हम जागरूकता बढ़ाने और वैक्सीन लेने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं ।  नाइट कर्फ्यू के अलावा सरकार ने कई औऱ कोविड संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं , जिसमें कहा गया है कि शहरी वार्डों औऱ पंचायतों में जहां कोरोना के मामले अधिक है, वहां कड़े लॉकडाउन नियम लगाए जाए ।  

टॅग्स :केरलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण